{"_id":"621286538e9a903be16480ca","slug":"notice-to-schools-for-putting-blurred-photos-of-board-students-saharanpur-news-mrt5776431128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड छात्रों का धुंधला फोटो लगाने पर विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड छात्रों का धुंधला फोटो लगाने पर विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 615 विद्यार्थियों के फोटो या तो धुंधले अपलोड किए गए या फिर किए ही नहीं गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए विद्यार्थियों का धुंधला फोटो अपलोड करने वाले विद्यालयों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। क्योंकि फोटो में विद्यार्थियों का चेहरा साफ नजर नहीं आने की वजह से तमाम तरह की समस्याएं आ सकती हैं। जनपद में ऐसे 615 छात्र हैं।
बोर्ड परीक्षाओं के लिए दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के आवेदन संबंधित विद्यालयों के द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं। इनमें विद्यार्थी के तमाम शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ ही उनका फोटो भी अपलोड किया जाता है, जिससे परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी के चेहरे का मिलान किया जा सके। साथ ही मार्कशीट पर भी फोटो प्रिंट होकर आती है। जनपद में 615 विद्यार्थी ऐसे रहे हैं, जिनका फोटो बेहद धुंधला अपलोड किया गया है, जिसमें उनकी शक्ल स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। जबकि कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिनका फोटो अपलोड ही नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जिनके फोटो धुंधले हैं, वह फोटो स्मार्ट फोन से खींचे गए होंगे, जिनका प्रिंट साफ नहीं निकल पाया।
जिले में कुल 67313 परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए कुल 67313 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें हाई स्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 34,507 है, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थी 718 हैं। 12वीं के संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 29,448 है, जबकि 2,640 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।