{"_id":"63e828c3428afb65b206c0fb","slug":"notice-issued-to-four-sugar-mills-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-114595-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: चार शुगर मिलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: चार शुगर मिलों को नोटिस जारी
Sun, 12 Feb 2023 05:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:16 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी स्थित दया शुगर मिल। जिसको प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किया।
सहारनपुर। हिंडन नदी को प्रदूषित करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनपद की चार शुगर मिलों को नोटिस जारी किया है। जांच के दौरान जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए मिलों में लगाए गए उपकरणों में खामियां मिलीं। इसके बाद नोटिस भेजे गए हैं। उपकरणों को सही नहीं करने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर इन पर जुर्माना लगाने और फिर बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नोटिस का जवाब नहीं देने पर पांच औद्योगिक इकाइयों पर जुर्माने की संस्तुति की गई है, जिसमें स्टार पेपर मिल पर 27.60 लाख जुर्माना लगाने की रिपोर्ट लखनऊ बोर्ड को भेजी है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डीसी पांडे ने बताया कि जांच के दौरान बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल गांगनौली, त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद, दया शुगर मिल गागलहेड़ी और किसान सहकारी चीनी मिल नानौता में खामियां मिली हैं। इनमें प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण के लिए लगे ईटीपी, एसटीपी, सीजीटी आदि प्लांट में कमी मिली है। जिस कारण इन चारों शुगर मिलों नोटिस जारी किया गया है। आगामी 15 दिनों में खामियों को दूर कर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो इनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना नहीं देने पर मिल बंद करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. पांडे ने बताया कि नोटिस जारी होने पर भी जुर्माना नहीं देने और जवाब नहीं आने पर पांच औद्योगिक इकाइयों पर जुर्माने की संस्तुति की गई है। इनमें स्टार पेपर मिल पर 27.60 लाख रुपये, सुपर टेक्सटाइल तिपरपुर पर 3.60 लाख, गर्ग डाइंग कामधेनु कॉंप्लेक्स जनता रोड पर 5.60 लाख, श्री कृष्णा बोर्ड मिल संभालकी शेख पर 1.10 लाख और मैक होजरी गांव तिपरपुर पर 7.0 लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति कर लखनऊ बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हिंडन और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त कराना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल है। गत वर्ष जनपद दौरे के दौरान उन्होंने इसकी कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. को दी थी। मंडलायुक्त तभी से इस पर कार्य कर रहे हैं। विगत दिनों उनके आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अलावा एडीएम प्रशासन और एसडीएम ने हिंडन, कृष्णा के पास शुगर मिलों में प्रदूषित पानी के शोधन के लिए लगे यंत्रों की जांच की थी।