फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notice issued for recovery from ineligible 3000 farmers

अपात्र किसानों से सम्मान निधि की होगी वसूली, नोटिस जारी

Thu, 26 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Notice issued for recovery from ineligible 3000 farmers
अपात्र 3000 किसानों से वसूली को नोटिस जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपात्र पाए गए किसानों से निधि की धनराशि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तीन हजार किसानों को नोटिस भेजे गए हैं, जिनमें किसानों को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। यदि पक्ष रखने के बाद धनराशि जमा नहीं कराई जाती है तो भू-राजस्व की भांति इनसे धनराशि की वसूली की जाएगी।
योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। जनपद में इस योजना के तहत 331546 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से कुछ किसान पहले ही अपात्रता की श्रेणी में है। नौ अगस्त को जारी सम्मान निधि योजना की नौवीं किश्त जिले के 265683 खातों में आई है। कुछ अपात्र किसानों के खाते में सम्मान राशि जाने की शिकायतों पर कृषि निदेशालय की ओर से विभागीय अधिकारियों से जांच कराई है। जांच में कुल 20989 किसान अपात्र मिले, जिनसे धनराशि वसूली होनी है। इसके चलते 3000 किसानों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पांच श्रेणी में मिले अपात्र
जिलेभर में 20989 किसान अपात्र की श्रेणी में पाए गए। इनमें 4584 किसान आयकरदाता, 905 मृतक, 8934 गलत खाते में भुगतान और 3508 किसान अन्य कारणों से अपात्र पाए गए हैं। इसके अलावा अमान्य आधार वाले 3058 किसान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं अपात्र
- पूर्व एवं वर्तमान संवैधानिक पद धारक
- सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी
- 10 हजार रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले
- पंजीकरण कराकर कोई भी पेशा करने वाला
- कृषि कार्य से इतर प्रयोग में आने वाली संस्थागत भूमि धारक
- यदि किसी पात्र की मृत्यु हो गई हो
- एक फरवरी 2019 के बाद की भूमि रजिस्ट्री
- आयकर का भुगतान किया गया हो
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जिन अपात्रों को धनराशि मिल गई, उनसे वसूली की प्रक्रिया शुरू करा दी है। फिलहाल अपात्र किसानों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस का जवाब आने पर आगे की कार्यवाही होगी।
- डा. राकेश कुमार, उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed