फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Note the incident throughout the day to change banks

नोट बदलने के लिए बैंकों में दिन भर रही मारामारी

Fri, 11 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Note the incident throughout the day to change banks
बैंकों में रुपये बदलने के लिए मची मारामारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में 500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार खुले बैंकों के बाहर नोट बदलने और जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं की कतार सुबह आठ बजे से ही लगना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


बैंकों में दिनभर कतार न टूटने से अनेक कर्मचारी लंच तक नहीं कर सके। भूतेश्वर मंदिर के सामने स्थित बैंक पर सुबह आठ बजे से ही उपभोक्ता पहुंचना शुरू हो गए थे। सवा दस बजे तक दो काफी लंबी कतार उपभोक्ताओं की लगी थी।
विज्ञापन


कोर्ट रोड स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच के भीतर सुबह से ही उपभोक्ताओं की चहलकदमी थी। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के बदले सौ-सौ के नए नोट देने के लिए तीन काउंटर बने थे, जिनपर दिनभर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट बदलने के लिए काउंटर से एक फॉर्म लेकर भरकर साथ में कोई एक पहचान पत्र की छाया प्रति ली गई। इसके बाद ही नोट बदले गए। एक उपभोक्ता को दिन में अधिकतम चार हजार रुपये बदले में दिए गए। इसके अलावा नोट जमा कराने के लिए भी भीड़ लगी रही। 

 रेलवे कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर के समय नोट बदलने के लिए रखे गए फॉर्म खत्म हो गए थे। इससे उपभोक्ताओं का मायूसी हाथ लगी। हालांकि नोट जमा कराने के लिए यहां शाम चार बजे तक कतार लगी रही।


नोट बदलने और जमा करने की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक चलेगी। कोई भी व्यक्ति पेन कार्ड की छायाप्रति के साथ ढाई लाख रुपये तक एक दिन में जमा करा सकता है। साथ ही निकासी के लिए दस हजार रुपये की लिमिट तय की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed