फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notbandi: ATM system in the district fail

नोटबंदी : जिले में एटीएम व्यवस्था फेल

Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Notbandi: ATM system in the district fail
चिलकाना रोड पर कैश निकालने के लिए एटीएम पर लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करेंसी की कमी से जूझ रहे लोगों को पैसे देने की बैंकों की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई। शनिवार को बैंक तो बंद रहे, लेकिन एसबीआई को छोड़कर किसी भी बैंक द्वारा एटीएम में पैसे नहीं डाले गए। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहे। जबकि एसबीआई के एटीएम पर लाइन में दिन भर लोग लगे रहे। इस दौरान कई बार ग्राहकों में झड़पें भी हुईं।
विज्ञापन


प्रशासन बेशक बैंकों में पूरी व्यवस्था करने का दावा कर रहा है, लेकिन बैंकों की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। शनिवार को बैंकों का अवकाश रहा। लेकिन बैंकों द्वारा एटीएम में कैश ही नहीं डाला गया। पूरे शहर में लोग पैसे के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहे।
विज्ञापन


कोर्ट रोड पर आधा दर्जन एटीएम में से सिर्फ एसबीआई एवं पीएनबी के एक, दो एटीएम में ही कैश रखा। यहां पैसे निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। जबकि अन्य बैंकों के एटीएम के शटर ही बंद कर दिए गए। जैन कॉलेज स्थित विजया बैंक का एटीएम में जरूर कुछ देर के लिए लोगों को पैसा मिला। जबकि अन्य बैंकों के एटीएम शो पीस बनकर रह गए। दिल्ली रोड, जैन कॉलेज रोड, हकीकत नगर में कुछ एटीएम के तो एक माह से ही शटर बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रणी बैंक प्रबंधक नीरज भारतीय ने कहा किसी एटीएम में कैश की कमी के चलते ही एटीएम बंद हो सकता है। सभी को एटीएम में कैश रखने के लिए कहा  है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक महेंद्र सिंह ने कहा एसबीआई के सभी एटीएम में कैश रखा है। बैंक के अधिकांश एटीएम काम कर रहे हैं। 

एटीएम पर लटके मिले ताले, नगदी के लाले  
देवबंद। नोटबंदी के बाद कैश की समस्या से जूझ रहे लोगों को तीन दिन तक कैश मिलने वाला नहीं है। शनिवार से आरंभ हुई बैंकों की छुट्टी का लोगों को पता नहीं था। जिस कारण लोग दिनभर बैंक और एटीएम मशीनों के चक्कर काटते रहे। लेकिन सभी जगह उन्हें ताले लटके मिले। 

जैसे तैसे कर बैंकों और एटीएम मशीनों की लाइनों में लगकर जरूरतें पूरी करने के लिए कैश हासिल कर रहे लोगों को शनिवार को इधर से उधर चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ा।
बैंकों में तीन दिन का अवकाश है इसकी जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं थी।

जिसके चलते वह रोजमर्रा की तरह शनिवार को बैंकों और एटीएम मशीनों पर पहुंचे और घंटों इंतजार में खड़े रहे लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि छुट्टी होने के कारण बैंक तीन दिनों तक नहीं खुलेंगे तो वह मायूस होकर एटीएम की तरफ रुख करने लगे लेकिन जहां भी गए एटीएम मशीनों पर ताले ही लटके मिले। 


लोगों का कहना था कि एक तो वह पहले से नोटबंदी की मार झेल रहे हैं। ऊपर से बैंकों में तीन-तीन दिन का अवकाश होने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें छुट्टी के बारे में जानकारी नहीं थी और न ही शनिवार को बैंकों के बाहर छुट्टी की बाबत कोई सूचना लगाई गई थी। इससे भी लोगों में बैंक के प्रति गुस्सा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed