{"_id":"61f827322e3ed2445c440c98","slug":"nota-button-can-also-spoil-the-candidate-s-game-saharanpur-news-mrt575242384","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटा का बटन भी बिगाड़ सकता है प्रत्याशी का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटा का बटन भी बिगाड़ सकता है प्रत्याशी का खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चुनाव में नोटा (इनमें से कोई नहीं) वोट भी प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ देते हैं। नाराज वोटरों के द्वारा नोटा का बटन दबाने कारण ही गत विस चुनाव में प्रत्याशी कम अंतर से चुनाव हार चुके हैं। गत विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सात विधानसभा में 7076 वोटरों ने किसी भी प्रत्याशी को वोट न देकर नोटा का बटन दबाया था।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एवीएम में वोट डालने के लिए मतदाताओं को अपने मर्जी के प्रत्याशियों के अलावा नोटा पर भी वोट डालने का विकल्प दिया जाता है। यदि कोई वोटर किसी भी प्रत्याशी को अपना वोट नहीं देना चाहता तो वह नोटा का बटन दबाकर अपना निर्णय बता सकता है। मतगणना में कुल वोटरों में से डाले गए वैध मतों के अलावा निरस्त मत और नोटा वोट का भी उल्लेख किया जाता है। नोटा के ये वोट किसी भी प्रत्याशी का खेल बिगाड़ देते हैं। इनका महत्व तब और बढ़ जाता है जब दो प्रत्याशियों में जीत का अंतर बहुत कम से होता है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी नोटा वोट ने रामपुर मनिहारान सीट पर बसपा की ओर से चुनाव लड़े रविंद्र मोल्हू को हार का सामना कराया था। रविंद्र मोल्हू को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र निम ने मात्र 595 मतों से हराया था। जबकि इस सीट पर 856 नोटा वोट पड़ेेेेे थे। विधायक बने देवेंद्र निम को 76465 वोट और रविंद्र मोल्हू को 75870 मत मिले थे।
2017 के विस चुनाव में पड़े नोटा वोट
विधानसभा नोटा वोट
1-बेहट 1576
2- नकुड़ 1232
3-सहारनपुर नगर 675
4- सहारनपुर देहात 968
5- देवबंद 798
6- रामपुर मनिहारान 856
7- गंगोह 971
योग 7076