फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   not society without Daughter

बेटी बिना समाज नहीं

Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बेटियों के बिना समाज नहीं चल सकता। बेटियां नहीं होंगी तो परिवार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। संसार नहीं चल सकता, जीवन  आगे नहीं बढ़ सकता। बेटियां हैं तो जीवन है, परिवार है, समाज है। बेटियों से ही संसार है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय महिला कान्फ्रेंस द्वारा शहर में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। जिसमें संस्था के अल्पावास गृह की बालिकाएं एवं आसपास के गांवों से पहुंची लड़कियां और युवतियां शामिल हुईं।
विज्ञापन


सभी अपने हाथों में तख्तियां बैनर लेकर चल रहीं थीं और लोगों से बेटियां बचाने की अपील करते हुए बेटियों का महत्व समझा रहीं थीं।   इस मौके पर रैली में शामिल छात्राओं एवं अन्य युवतियों को अपने घरों के आसपास के लोगों को बेटियां बचाने के प्रति जागरूक किए जाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में लायनेस क्लब सहारनपुर की सदस्याओं ने रैली में शामिल होकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया। संस्था की संरक्षिका कुंती पाल, विदुषी अग्रवाल, डाक्टर स्वर्ण सखूजा, नीलम अग्रवाल, नीलम गुप्ता, अमिता गर्ग, स्नेह गर्ग, विमलेश तरार, राजबाला सैनी, हुमा प्रवीन, निभा बख्शी, पायल, संगीता, निशी जैन, अरुणा गहलौत, अरुणा अग्रवाल, मीनाक्षी गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed