फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Not rate increased resentment

भाव न बढ़ाने से आक्रोश

Wed, 20 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Not rate increased resentment
प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने जाने से किसानों का गुस्सा भड़क गया है। भाकियू (अंबावत) गुट ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने सूबे की सपा सरकार से गन्ने का 350 रुपये क्विंटल भाव करने की मांग की है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल सिंह और युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी ने कहा कि अपने को धरती पुत्र कहने वाले सपा मुखिया मुलायम सिंह पूरी तरह से किसान विरोधी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों से गन्ना मूल्य न बढ़ाया जाना इसका उदाहरण है। जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी  और गुरुवचन सिंह ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था से किसानों, मजदूरों और व्यापारियों से लेकर आम आदमी तक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी यदि यही हाल रहा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होना तय है। तहसील अध्यक्ष जुल्फान अहमद, जिला प्रभारी महावीर सैनी आदि ने भी विचार रखे। ज्ञापन में उन्होंने बकाया पर ब्याज दिलाने, किसानों का कर्ज माफ करने, किसान वृद्धावस्था पेंशन लागू करने, किसान आयोग का गठन करने और लाडली योजना पूरे देश में समान रूप से लागू करने आदि मांग की गई।

इस दौरान अल्ताफ, प्रमोद, हामिद खां, करेशन, साहब सिंह, लक्ष्मीकांत, फतेह सिंह, नीरज, पंकज त्यागी, दयाराम, अमजद, किरतपाल आर्य, राजपाल आर्य आदि रहे।

ये किसानों के साथ धोखा है
सहारनपुर। भाकियू (भानू) की बैठक में वेस्ट यूपी प्रभारी विक्रांत चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा   मिल मालिकों के साथ मिलीभगत करके किसानों की अनदेखी कर रही है। मंगलवार को साकेत कॉलोनी में नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि लागत को देखते हुए गन्ना मूल्य कम से कम 350 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। 

जब सपा विपक्ष में थी तब शिवपाल यादव ने 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की थी। जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को अब किसानों से ज्यादा मिल मालिकों के हितों की चिंता है। 

इस दौरान विनोद शर्मा, अवनीश शर्मा, देशबंधु शर्मा, फुरकान प्रधान, तरुण पुण्डीर, राजवीर सिंह, राशिद, राजकुमार, रकम सिंह, गौरव कपिल, उत्सव शर्मा, राजपाल पुण्डीर, विजय सिंह, नूरुल इस्लाम, ताहिर, शहनवाज, इंतजार, रामकिशन, प्रह्लाद सिंह, कान सिंह आदि रहे।

किसानों के साथ नाइंसाफी
सरसावा। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य को किसानों के साथ नाइंसाफी बताया है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी को प्रदेश की सत्ता संभाले तीन साल से अधिक हो चुके हैं।


किसानों के सहयोग से बनी इस सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान किसान का ही किया है। सपा के शासनकाल में एक बार भी गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है। किसान ओमप्रकाश सैनी, दिलीप चौधरी, भूप सिंह, प्रेमानंद त्यागी आदि ने कहा कि सरकार को मिल मालिकों की चिंता है किसानों की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed