फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Non-bailable warrant issued for BJP MP Pradeep Chaudhary

भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 18 Oct 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued for BJP MP Pradeep Chaudhary
कैराना सांसद प्रदीप चौधरी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अदालत ने कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुए तीन मुकदमों में एमपी एमएलए कोर्ट में उनके पेश नहीं होने पर अदालत ने ये वारंट जारी किए हैं। न्यायालय ने उन्हें आगामी 17 नवंबर को तलब किया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार कैराना के भाजपा सांसद सहारनपुर निवासी प्रदीप चौधरी ने वर्ष 2007 में सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस दौरान बिना अनुमति के दीवारों पर पोस्टर लगाने और सड़क के दोनों ओर गड्ढे खोद कर सड़क को नुकसान पहुंचाने पर उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के तीन मामले दर्ज किए गए थे। नकुड़ कोतवाली पर सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह यादव और सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह की ओर से उनके खिलाफ ये मुकदमे दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन

तीनों मुकदमों की सुनवाई स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। सांसद प्रदीप चौधरी ने इस मुकदमों में अभी तक जमानत नहीं कराई है। इस दौरान कई बार तारीख लगी, मगर वे कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अदालत में सोमवार को इन मुकदमों की तारीख थी, मगर भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिस पर न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए है। अदालत ने उन्हें आगामी 17 नवंबर को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरसावा में 20 मई 2010 में हाईवे जाम करने के मामले में भी अदालत उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed