फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nomination rises in election code of conduct

भाजपाइयों ने उड़ाई चुनाव आचार संहिता की धज्जियां

Sat, 11 Nov 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nomination rises in election code of conduct
नामांकन के दौरान भाजपाइयों का जुलूस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  आदर्श आचार संहिता को लागू कर पाने में प्रशासन अब तक पूरी तरह सफल नहीं हो पाया है। प्रदेश के कृषि मंत्री की मौजूदगी में भाजपाइयों ने जुलूस निकाला और सड़कों पर जमकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


हालांकि जद्दोजहद के बाद जुलूस निकालने की अनुमति मिलने पर भाजपाइयों ने पुराने शहर के अलग-अलग सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेन्द्र निम और अन्य लोगों के साथ भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया ने नामांकन पत्र का सेट जमा कराया।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा के पार्षद प्रत्याशी भी साथ रहे। इस दौरान पूरा शहर घंटों जाम से जूझता रहा। उधर, अन्य दलों के प्रत्याशी बिना अनुमति ही जुलूस की शक्ल में नामांकन करने पहुंचे, मगर उन्हें भी किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया ने पुल खुमरान स्थित अग्रवाल धर्मशाला से कलक्ट्रेट तक जुलूस की अनुमति ली थी। प्रशासन ने कुछ वाहनों के साथ जुलूस को कई टुकड़ों कर आगे बढ़ने की अनुमति दी।

इसके बाद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद राघव लखनपाल शर्मा और पूर्व विधायक राजीव गुंबर के नेतृत्व में यह जुलूस निकाला गया। मगर, जुलूस कई टुकड़ों में होकर शहर के अन्य मार्गों पर भी चला और घंटाघर पर आकर एकसाथ हो लिया।


कलक्ट्रेट गेट पर आकर भाजपाइयों ने सड़क पर ही कब्जा जमा लिया। इसके बाद अंदर जाने को लेकर भी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान चुनाव प्रभारी विजयपाल तोमर, राहुल लखनपाल शर्मा, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, अनिल शर्मा, शीतल विश्नोई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed