फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nomination papers filed on the posts of directors in purchase and sale committees

Saharanpur News: क्रय विक्रय समितियों में संचालक पदाें पर नामांकन पत्र किए दाखिल

Sat, 08 Apr 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers filed on the posts of directors in purchase and sale committees
क्रय विक्रय समिति रामपुर मनिहारान में नामांकन की प्रकिंया संपन्न कराते अ​धिकारी

विज्ञापन

सहारनपुर। सहकारी क्रय विक्रय समितियों की प्रबंध समितियों की चुनावी प्रक्रिया के दौरान शनिवार को संचालकों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए।


छुटमलपुर क्रय विक्रय समिति पर संचालकों के 11 पदों के सापेक्ष 17 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें कलसिया क्षेत्र से प्रीतम, कुरढीखेड़ा से मोल्हड़, छुटमलपुर से भूपेंद्र सिंह, मुजफ्फराबाद से अकबर अली, रंडोल से राकेश और हलवाना से राजेश देवी एक एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इन छह क्षेत्रों से एक एक ही नामांकन मिला है। यदि जांच में सही पाया जाता है तो उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस दौरान अखिल भारतीय पंचायत संगठन के ब्लाक अध्यक्ष प्रधान विजयपाल राणा, एडवोकेट राजेश राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज, ठा. भूपेंद्र सिंह गंगाली आदि रहे।
रामपुर मनिहारान क्रय विक्रय समिति में संचालकों के 11 पदों के लिए 18 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी विक्रांत त्यागी ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। गंगोह सहकारी क्रय विक्रय समिति में चुनाव अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कुल 11 पदों के लिए 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सहकारी क्रय विक्रय समिति देवबंद में 11 पदों के लिए होने वाले चुनाव में 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरकर चुनाव अधिकारी राकेश कुमार दिवाकर के समक्ष जमा कराए। दिवाकर ने बताया कि गुडगजपुर, चंदेना कोली, दुगचाड़ी, नागल, बचीटी और भायला से 10 सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र भरकर जमा हुए हैं। आठ क्षेत्र ऐसे हैं जहां से केवल एक एक ही नामांकन दाखिल हुआ है। ऐसे में यहां निर्विरोध निर्वाचन तय है, जबकि बास्तम व देवबंद से कोई नामांकन नहीं हुआ है। अब नौ अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 12 अप्रैल को संचालक व 13 अप्रैल को सभापति व उप सभापति का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed