फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nomination of SP supported candidate canceled, sloganeering in protest

सपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन निरस्त, विरोध में नारेबाजी

Thu, 08 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nomination of SP supported candidate canceled, sloganeering in protest
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में वह डीएम से मिलने के लिए सहारनपुर चले गए।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय मुजफ्फराबाद पर प्रमुख पद पर नामांकन के लिए सुबह से ही भारी गहमागहमी रही। भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर के छोटे भाई योगेश की पत्नी राखी पुंडीर ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया, जबकि उनके दूसरे भाई नीरज की पत्नी कविता और सपा समर्थित प्रत्याशी रेशू पत्नी संदीप ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच के बाद सपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। जिससे भाजपा प्रत्याशी के चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। इस मौके पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम को ब्लॉक प्रमुखी में भी दोहराने का काम करेगी। इस मौके पर पंचायत सदस्य बिजेंद्र कश्यप एवं दूबे सिंह कांबोज, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा एवं सोनेंद्र राणा, हेम सिंह राणा, अभय राणा आदि मौजूद रहे। उधर, नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद सपाइयों ने ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर सत्ताधारी भाजपा के दबाव में अफसरों पर धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सपा कार्यकर्ता मामले की शिकायत लेकर डीएम से मिलने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed