फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Noman Masood refuses to join BSP, says family is united

नोमान मसूद ने किया बसपा में जाने का खंडन, बोले एकजुट है परिवार

Fri, 21 Aug 2020 03:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Noman Masood refuses to join BSP, says family is united
गंगोह में पत्रकारों से बात करते पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस नेता नोमान मसूद - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कांग्रेस नेता और पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने कहा कि उनका परिवार अपने पिता राशिद मसूद के पद चिह्नों पर चलकर एकजुट ही रहेगा। बसपा में जाने की खबर का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सरपरस्त और नेता उनके परिवार के लोग ही रहेंगे।
विज्ञापन

अपने आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने एक समाचार पत्र में छपे हाथी की सवारी करने वाले समाचार को बेबुनियाद बताते हुए सिरे से नाकार दिया। उन्होंने कहा कि उनके बसपा में जाने के बारे में अक्सर इस तरह की चर्चा चलती ही रहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी हाथी की सवारी करने की चर्चा चली, मगर बात असत्य साबित हुई। कांग्रेस नेता नोमान मसूद ने कहा कि उनके सरपरस्त पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद और नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इमरान मसूद हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा राजनीति पटल पर उनका कोई पारिवारिक विवाद नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीति और पारिवारिक रूप में हम सभी भाई एक जुट हैं और रहेंगे। कहा कि उनका जीवन एक खुली किताब है कोई भी निर्णय अगर होता है तो कार्यकर्ताओं को पता होता है। वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वार्ता में कश्यप कुमार फौजी, महमूद चौधरी, सभासद दीपांशु गोयल, हमजा मसूद, हामिद हसन, कारी साजिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed