फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Noman changed his course, split in the Qazi family

नोमान की पाला बदली, काजी परिवार में बिखराव

Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Noman changed his course, split in the Qazi family
सहारनपुर। जिले की सियासत में खासा दखल रखने वाले काजी परिवार में एक बार फिर सियासी बिखराव हो गया। अब नोमान मसूद ने अपनी राजनीतिक राह अलग कर ली है। पूर्व में भी कई साल तक काजी परिवार में ऐसा ही बिखराव रहा था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में परिवार एकजुट हो गया था।
विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2012 तक पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद और इमरान मसूद कांग्रेस में ही थे। इसी दौरान इमरान मसूद ने अपना अलग राजनीतिक वजूद बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद 2014 का लोकसभा चुनाव में काजी रशीद मसूद को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सपा में ले आए। ऐसे में इमरान मसूद सपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इमरान मसूद ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा तो काजी रशीद मसूद के बेटे शाजान मसूद सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद ने परिवार को एकजुट किया और इमरान मसूद को चुनाव लड़ाया। उधर, कुछ समय पहले ही काजी रशीद मसूद का इंतकाल हो गया। इसके बाद काजी परिवार की सियासी विरासत इमरान मसूद के पास आ गई। तब से अब तक काजी परिवार एकजुट ही था, लेकिन एकाएक नोमान मसूद के कांग्रेस छोड़कर रालोद में चले जाने से काजी परिवार में फिर से सियासी बिखराव हो गया है। बदली राजनीतिक राहें क्या गुल खिलाएंगी, यह भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन

गठबंधन में चुनाव लड़ने पर है नजर
नोमान मसूद के रालोद में शामिल होने के कई सियासी मायने हैं। उसमें सबसे बड़ी बात आगामी विधानसभा चुनाव के सियासी समीकरण की है। चूंकि चुनाव में सपा और रालोद का गठबंधन होना लगभग तय है। उम्मीद लगाई जा रही है कि गठबंधन में रालोद को जिले में कम से कम दो सीट पर प्रत्याशी उतारने का मौका मिल सकता है। इस लिहाज से नोमान मसूद का प्रयास रहेगा कि गंगोह अथवा नकुड़ विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी मजबूत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed