सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई लीग मुकाबले हुए। अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। मुकाबलों में एनसीपी कॉलेज नोएडा ने जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने मेरठ कॉलेज मेरठ को हराया। मेरठ कॉलेज मेरठ और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर के बीच हुआ मैच बराबरी पर छूटा।
दूसरे राउंड के मैच में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने एनसीपी कॉलेज नोएडा, जेबी कॉलेज बड़ौत ने डीएन कॉलेज मेरठ, डीजे कॉलेज बड़ौत ने मेेरठ कॉलेज मेरठ को हराया। अन्य मुकाबलों में जेबी कॉलेज बड़ौत ने मेरठ कॉलेज मेरठ, डीजे कॉलेज बड़ौत ने मेरठ कॉलेज मेरठ को हराया। निर्णायकों में शरद पंवार, ऋषभ बत्रा, पंकज कुमार, रिशु राणा, सरिता, स्नेहा सारस्वत, विवेक मैथ्यूज, मनीष कुमार आदि शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. हरवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, संजय काम्बोज, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. अशोक शर्मा, शशि नौटियाल आदि मौजूद रही।

जैन डिग्री कॉलेज में बास्केट बॉल टूनामेंट में खेलते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR