फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nodal Officer and Additional District Magistrate reached Tapovan from saharanpur

सहारनपुर: तपोवन पहुंचे नोडल अधिकारी और अपर जिलाधिकारी, लापता लोगों की तलाश हुई तेज

Wed, 10 Feb 2021 06:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Feb 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Nodal Officer and Additional District Magistrate reached Tapovan from saharanpur
उत्तराखंड में जल प्रलय - फोटो : ANI
चमोली जनपद के तपोवन पहुंचे प्रदेश के नोडल अधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद सहित प्रदेश के अन्य  जिलों के लोगों की तलाश तेज कर दी है।  बुधवार को उन्होंने आपदा में मारे गए प्रदेश के लोगों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए गाडियों के इंतजाम कराया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ में ग्लेशियर के फटने से हुई आपदा की चपेट में आए उत्तर प्रदेश के लोगों की तलाश से लेकर राहत कार्यों की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार को प्रदेश सरकार ने नोडल अधिकारी  नियुक्त किया है।
विज्ञापन


उनके जिम्मेदारी प्रदेश के लोगों की तलाश में तेजी लाना और उनके परिजनों के साथ समन्वय स्थापित करने की है। उन्होंने रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग सहित अन्य अस्पतालों में पहुंचकर प्रदेश के लोगों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने लखीमपुर, अलीगढ़ के एक एक लोगों के शव को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की इंतजाम कराया। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की जानकारी भी ली।


अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया आपदा में मारे गए प्रदेश के लोगों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की इंतजाम कराया जा रहा है। अभी तक सहारनपुर जनपद के किसी व्यक्ति के मिलने की सूचना नहीं है।  उनके साथ राजीव सैनी, विनोद बद्री आदि हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed