फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No water, no shade at the intersections... only the hot air of promises

Saharanpur News: चौराहों पर न पानी, न छांव...सिर्फ वादों की गर्म हवा

Sun, 17 May 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
No water, no shade at the intersections... only the hot air of promises
घंटाघर चौक पर खराब वाटर कूलर - फोटो : Self
- 28 अप्रैल को प्रेस काॅन्फ्रेंस कर महापौर ने दी थी गर्मी से बचाने के इंतजाम करने की जानकारी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने 19 दिन पहले पत्रकारों से वार्ता कर नागरिकों को गर्मी से बचाने के लिए कई तरह इंतजाम करने की बात कही थी। इस समय गर्मी चरम पर है। नगर निगम द्वारा किए गए इंतजामों को परखने के लिए लाइव किया गया, जिसमें न तो कहीं वाटर कूलर नजर आया न ही धूप में झुलसते नागरिकों के सिर पर कोई शेड।

शहर के सबसे बड़े चौराहे घंटाघर चौक पर श्री हनुमान मंदिर की बगल में वाटर कूलर लगा है। वाटर कूलर के निचले हिस्से में धूल और कचरा जमा है। दो में से एक टाेंटी गायब है। चलाकर देखा तो पानी नहीं था। देखने से लगता है कि यह लंबे समय से खराब है। इसके पास में एक जंग खाया हैंडपंप लगा है, जो पानी तो दे रहा है, लेकिन लोग डर के मारे पीने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट की ओर चलने पर एक होटल स्वामी ने अपने पैसे से सड़क पर वाटर कूलर लगवाया है, जिसमें पानी है। जिला अस्पताल चौक भी महत्वपूर्ण चौराहों में से एक है। वहां कोई वाटर कूलर नजर नहीं आया। डॉ. आंबेडकर चौक, पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, नेहरू मार्केट तिराहा, दीवानी कचहरी तिराहा और कलक्ट्रेट तिराहे पर भी वाटर कूलर नहीं है। लोग प्यास के मारे पानी तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चौराहों पर लाल बत्ती होने पर कई मिनट तक रुकने वालों को छांव देने के लिए ग्रीन चादर की शेड बनाने की बात कही गई थी, जिस पर पानी की फुहारें पड़नी थीं, जिससे कि लोगों को धूप में रुकने में परेशानी न हो। ऐसा एक सप्ताह में होने की बात कही थी। घंटाघर पर सबसे अधिक जाम लगता है, जिस पर शनिवार को नागरिक धूप में झुलसते नजर आए। दीवानी कचहरी तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, पुरानी चुंगी, जिला अस्पताल चौक पर भी कहीं शेड नहीं बनी है। हालांकि पानी के फुहार वाली गाड़ी महानगर में चल रही है।

-- टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी
नगर निगम ने वाटर कूलर और ग्रीन चादर की शेड तैयार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की हुई है, जो 19 दिन में पूर्ण नहीं हो सकी है। मई आधे से अधिक गुजर चुका है। सवाल यह है कि क्या गर्मी निकलने के बाद नगर निगम व्यवस्थाएं करेगा।
-- ये किए गए थे दावे
- 15 नए वाटर कूलर और 500 लीटर क्षमता के दस प्याऊ खरीदना।

- पहले से स्थापित 40 वाटर कूलरों को ठीक कराना।
- गोगा म्हाड़ी परिसर में दो वाटर कूलर लगवाना।

- 30 हैंडपंपों को रीबोर कराया जाएगा और 21 नए हैंडपंप लगवाना।
- कांशीराम कॉलोनियों में आरओ प्लांट लगाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed