{"_id":"6084569d8ebc3ed1d33b0dfa","slug":"no-life-will-be-lost-without-financial-constraints-in-medicine-saharanpur-news-mrt5358769140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी में बिना दवा के नहीं जाएगी किसी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी में बिना दवा के नहीं जाएगी किसी की जान
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल में आर्थिक तंगी मरीजों के इलाज में आड़े नहीं आएगी। नगर के हिंदू और मुसलमान युवाओं ने इंसानियत के साथ ही एक बार फिर से सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक ऐसा फंड तैयार किया है, जो कोरोना काल में जरूरतमंदों को मुफ्त में दवाएं उपलब्ध कराएगा।
पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि कई परिवार ऐसे हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद करने का फैसला उन्होंने और उनके साथियों ने लिया है। यह मुहिम हर मजहब के लोगों की मदद करेगी। उन्होंने जनपद के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की है। मंसूर ने अपील की है कि जो मुस्लिम भाई जकात/फितरा निकालते हैं वह उन पैसों से ऐसे लोगों की मदद करें, जो इलाज कराने में असमर्थ हैं या जिनके पास राशन नहीं है। उन्होंने बताया कि इस नेक काम में उनके साथी वैभव भाटिया, अनिल सदाना, बबलू अंसारी, वसीउर्रहमान, मारूफ बदर, मसरूर बदर, नासिर खान, हाजी जुबैरी, काशिफ, नैयर जुबैरी, तंजीम बख्शी, फहीम बहार, आसिफ अंसारी, शौकत अंसारी, इमरान, नवेद बराबर खड़े हैं। यदि किसी व्यक्ति को दवाओं की जरूरत है तो वह इन मोबाइल नंबरों 9412742122, 8218511456, 8532894394, 7520807131, 9412747201, 9412743600, 9927200001 पर व्हाट्सएप के जरिए अपनी दवाओं का पर्चा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक डालकर दवाओं की मांग कर सकता है। दोपहर दो से शाम चार बजे तक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मंसूर बदर ने बताया कि दवाएं चिकित्सक की सलाह से ही मिलेंगी। यानी मरीज को पहले अपने चिकित्सक से परामर्श लेना होगा। चिकित्सक जो दवा लिखेगा उसके पर्चे के अनुसार दवाएं दी जाएंगी।