फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   no development no vote

विकास नहीं तो वोट भी नहीं

Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
no development no vote
सहारनपुर। शहर के वार्ड 26 की चंद्रविहार कॉलोनी के लोगों ने विकास कार्य नहीं होने की स्थिति में आगामी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कॉलोनी के बाहर एक बैनर लटकाया है, जिस पर लिखा भी है कि विकास कार्य नहीं तो वोट नहीं। राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि वह उनकी कॉलोनी में वोट मांगने के लिए ना आएं।
विज्ञापन

बैनर पर यह लिखवाते हुए कि यहां गलियां देखकर नहीं लगता कि यह गलियां स्मार्ट सिटी सहारनपुर का हिस्सा हैं। नगर निगम की व्यवस्थाओं और स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल उठाने का प्रयास कॉलोनीवासियों ने किया है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनी को बसे करीब दो दशक हो गए हैं, मगर आज तक विकास उनकी कॉलोनी तक नहीं पहुंचा है। वह कई बार नगर निगम और जन प्रतिनिधियों से सड़क और नालियां बनवाने की गुहार लगा चुके हैं, मगर उनकी कॉलोनी की लगातार अनदेखी की जा रही है। सड़क और नालियां नहीं होने की वजह से घरों से निकलने वाला पानी कॉलोनी ही में जमा हो रहा है, जिसकी वजह से मच्छर और कीड़े पैदा होकर बीमारियां फैला रहे हैं। चेतावनी दी है कि जब तक कॉलोनी में विकास कार्य नहीं हो जाते हैं, तब तक वह वोट नहीं देंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को कॉलोनी में वोट मांगने के लिए नहीं आने की भी चेतावनी दी है। साथ ही यह भी साफ किया कि वह किसी एक दल के समर्थक नहीं हैं। जो भी दल उनके यहां विकास कार्य कराएगा वोट उसी को देंगे।
विज्ञापन

60 लाख से सुधरेगी चंद्र विहार की हालत : महापौर
महापौर संजीव वालिया ने बताया कि चंद्रविहार कॉलोनी में 15वें वित्त से विकास कार्य कराए जाएंगे। कॉलोनी में सड़क और नालियों के निर्माण की टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। कॉलोनी के विकास पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने दिसंबर माह तक कार्य शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed