फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   no confidence motion

अविश्वास प्रस्ताव गिरा, तसमीम बानो जिपं अध्यक्ष बरकरार

Thu, 16 Jan 2020 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
no confidence motion
अविश्वास प्रस्ताव गिरा, तसमीम बानो जिपं अध्यक्ष बरकरार
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला पंचायत की अध्यक्ष तसमीम बानो बृहस्पतिवार को अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहीं। कोरम के अभाव में तसमीम बानो के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। जिला पंचायत के 48 सदस्यों में से मात्र 22 ही उपस्थित हुए, जबकि अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने के लिए 25 सदस्यों का इसके पक्ष में होना जरूरी था। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा।
जिला पंचायत में लंबे समय से अध्यक्ष तसमीम बानो के खिलाफ कई सदस्य नाराजगी जता रहे थे। 24 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्यों ने 32 सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौंपा था। डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष को 26 दिसंबर को नोटिस जारी किया और 16 जनवरी की तारीख तय की। अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बाद जिले की राजनीति गर्मा गई। दोनों पक्षों ने अपने पक्ष में जिला पंचायत सदस्यों को जुटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक हुई। कुल 48 में से मात्र 22 सदस्य ही बैठक में पहुंचे, जबकि कम से कम 25 सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में होना आवश्यक था। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों ने अपर जिला सत्र न्यायाधीश और पीठासीन अधिकारी विकास गोयल से कुछ समय मांगा। डीएम आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि विपक्ष को करीब 22 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। लेकिन निर्धारित समय के बावजूद विपक्षी अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सके। इस वजह से प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाक-चौबंद रही सुरक्षा
बैठक के दौरान जिला पंचायत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सीडीओ प्रणय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ मुकेश मिश्रा, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉक्टर सुमनलता आदि ने अंदर जिम्मेदारी संभाल रखी थी। वहीं बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैैनात थे।

परिचय पत्र देखकर ही जाने दिया अंदर
बैठक में जिला पंचायत सदस्यों को परिचय पत्र और आधार कार्ड देखकर ही मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद अंदर जाने दिया गया। सदस्यों के साथ आए उनके प्रतिनिधि को बाहर ही रोक दिया गया। सदस्य मोबाइल भी भीतर नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed