फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nitin, who became Ali Hasan, was also sent to Fulat

अली हसन बने नितिन को भेजा गया था फुलत

Wed, 22 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nitin, who became Ali Hasan, was also sent to Fulat
सहारनपुर। एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड) ने धर्मांतरण के मामले में मुजफ्फरनगर के फुलत मदरसे के मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर भी चर्चा में है। नैनीताल निवासी नितिन पंत ने दावा किया था कि जब धर्मांतरण कर उसे अली हसन बना दिया था तो इस्लामी तौर तरीके सिखाने के लिए फुलत ही भेजा गया था।
विज्ञापन

दरअसल, जुलाई माह में नैनीताल (उत्तराखंड) निवासी नितिन पंत ने सहारनपुर में बालाजी घाट पर शरण ली थी। तब बजरंगदल (हिंदुस्तान) के पदाधिकारी निपुण भारद्वाज ने उन्हें सहारा दिया था और अधिकारियों से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। तब नितिन पंत ने बताया कि था कि वर्ष 2010 में वह नौकरी की तलाश में राजस्थान के भिवाड़ी गया था। वहां दूसरे वर्ग के कुछ लोग उसे मेवात ले गए, जहां उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा गया। विरोध करने पर मारपीट की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आतंकित कर उसका धर्मांतरण करा दिया और उसका नाम अली हसन रख दिया। धर्म परिवर्तन कराने वाले ने उसकी शादी कराने की बात कही थी, साथ ही हिंदू समाज की लड़कियों का भी धर्मपरिवर्तन करवाने का दबाव बनाया था, साथ ही उसने यह भी खुलासा किया था कि उसको मुजफ्फरनगर के फुलत भी ले जाया गया था, जहां उसे इस्लामी तौर तरीके सिखाए गए थे। इसके बाद सहारनपुर में कोटा गांव के निकट मदरसे में रखा गया, जहां से किसी प्रकार से निकल आया था। मामले में निपुण भारद्वाज और बालाजी घाट के संचालक अतुल तुली ने नितिन पंत का शुद्धिकरण कराकर उसे हिंदू धर्म में वापसी कराई जाएगी।
विज्ञापन

-- भाजपा लागू कर रही नफरत का एजेंडा: बसपा सांसद
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने मुजफ्फरनगर से मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर कहा कि यह भाजपा का उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने का हथकंडा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की नाराजगी से परेशान भाजपा लोगों में खौफ का माहौल पैदा करके और समाज को बांटकर चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा अपने इस नफरत के एजेंडे को तत्काल रोक कर मौलाना कलीम सिद्दीकी को रिहा करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा है। विकास के नाम पर लोगों से जो वादे किए थे वो अधूरे हैं। किसान, आम आदमी, महिलाएं, युवा सब परेशान हैं। जनता अब परिवर्तन चाहती है। आरोप लगाया कि भाजपा अपने गुनाहों पर पर्दा डालना चाहती है, जिसके लिए नफरत का जाल बिछाकर चुनावी एजेंडा लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed