फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nishu has defeated many good players in Karate

Saharanpur News: कराटे में अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा चुकी नीशू

Wed, 11 Jun 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nishu has defeated many good players in Karate
देवबंद। आत्मरक्षा के गुर सीखने से शुरू हुआ सफर अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने तक पहुंच चुका है। अपनी किक से प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाने वाली नीशु जानी पहचानी जूडो खिलाड़ी है। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीतकर वह जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन


नीशु प्रजापति देवबंद तहसील के दूधली गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता तेजपाल प्रजापति किसान हैं, जबकि माता भारती गृहिणी हैं। नीशु के माता पिता का कहना है कि यदि बेटियों को बराबर मौका मिले तो वह किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। उनकी बेटी ने कई बार उनका नाम रोशन किया है। अब वह अगली प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी है। यह नीशू का आत्मविश्वास ही है कि वह खेलों के लिए अकेले ही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दूर-दूर तक सफर करती हैं। उन्होंने बताया कि नीशु का सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि नीशू उनकी एकेडमी की सबसे अच्छी खिलाड़ियों में से एक है। नीशू का चयन इंडिया की कराटे टीम के लिए हुआ है।
विज्ञापन


--------

नीशू प्रजापति की उपलब्धियां

- 2024 में ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

- 2024 ओपन नेशनल दिल्ली में स्वर्ण पदक

- 2024 सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

- 2024 सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

- 2024 इंटर कॉलेज कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

- 2025 इन्विटेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

- 2025 ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक व सिल्वर बिस्किट

- 2025 सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
-----------------
आपमें भी है प्रतिभा तो करें संपर्क
यदि आपकी उम्र 25 वर्ष से कम है और आप कला, खेल, शिक्षा एवं तकनीक या अन्य किसी क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभा रखते हैं तो अमर उजाला आपको हमारे सितारे कॉलम में स्थान देगा। इसके लिए आप संक्षिप्त जानकारी 7617707200 पर व्हाट्सएप पर कर सकते हैं। प्रकाशित के लिए चयन का अधिकार अमर उजाला का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed