फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine more positive including three people from one family

एक परिवार के तीन लोगों समेत नौ और पॉजिटिव

Sat, 02 May 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nine more positive including three people from one family
एक परिवार के तीन लोगों समेत नौ और पॉजिटिव
विज्ञापन

सहारनपुर। नोएडा लैब से शनिवार को दो चरणों में आई 492 लोगों की रिपोर्ट में नौ नए पॉजिटिव मामले आए हैं। हालांकि 12 पुराने पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा आठ ऐसे मरीज हैं, जिनकी रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है।
शनिवार की सुबह 323 लोगों की रिपोर्ट नोएडा लैब से पहुंची थी, जिनमें से दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें नौ मरीज नए और एक मरीज पहले से कोविड-19 में भर्ती है, जिसकी रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। नौ नए पॉजिटिव मरीजों में दो मरीज लोहानी सराय, तीन मरीज लुंगी मस्जिद के हैं, जो कि एक ही परिवार से हैं। दो मरीज यूनानी मेडिकल कॉलेज देवबंद और दो दाउद सराय सहारनपुर शहर के रहने वाले हैं। पुन: पॉजिटिव आया मरीज गंगोह का है। इसके बाद शाम के समय 169 लोगों की एक और सूची नोएडा लैब से जारी की गई, जिसमें 12 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि सात पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई है। नेगेटिव आए 12 मरीजों की रविवार को छुट्टी होगी। यह सभी ग्लोकल यूनिवर्सिटी में बने कोविड-19 सेंटर में भर्ती हैं। जिले में अभी तक 186 मरीज पॉजिटिव हैं, जिनमें से अभी तक कुल 21 लोग ठीक हो चुके हैं। जिनमें से आठ लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष को रविवार को छुट्टी मिलने की संभावना है। इस प्रकार वर्तमान में 165 मरीज पॉजिटिव हैं, जिनका अलग-अलग कोविड-19 सेंटरों में इलाज चल रहा है। शनिवार की शाम पांच बजे तक 571 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी थी।
विज्ञापन

---------
नेगेटिव रिपोर्ट आने से राहत
एसबीडी जिला अस्पताल के कई डॉक्टरों और नर्स आदि के सैंपल भी कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पांच डॉक्टरों और नर्सों की रिपोर्ट भी शामिल है, जो नेगेटिव रही है। बता दें कि बीते दिनों एक मरीज अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसका पता चलने के बाद डॉक्टरों और स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया था और सैंपल जांच को भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------शनिवार की सुबह और शाम को दो सूची नोएडा लैब से प्राप्त हुई हैं, जो कुल 492 लोगों की है। इनमें नौ नए लोग पॉजिटिव आए हैं, जो अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन हैं। सभी को कोविड-19 भेज दिया गया है। 12 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वर्तमान में 165 पॉजिटिव मरीज हैं।
डॉक्टर बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed