फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine hours of electricity cuts disturb the villagers

बिजली ने नौ घंटे लंबे कट से ग्रामीण परेशान

Sat, 02 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nine hours of electricity cuts disturb the villagers
गंगोह (सहारनपुर)।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में बिजली के नौ घंटे लंबे कट से ग्रामीण और रोजेदार परेशान हैं। ग्रामीणों और भाकियू ने विभाग से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
गंगोह देहात क्षेत्र के लखनौती, सराजपुर, पखनपुर, बुड्ढा खेड़ा, सुखेड़ी, शकरपुर आदि गांवों के ग्रामीण रमेश, शाहिद, कालूराम, वचन सिंह, फारूक, सलीम आदि ने बताया सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है और शाम 6-7 बजे छोड़ी जाती है। करीब 8-9 घंटे का लंबा कट है। इस कारण से भीषण दोपहरी में लोगों का जीना मुहाल हो गया। लॉक डाउन के कारण ग्रामीण घरों से बाहर नहीं जाते। जैसे-तैसे वह तो गर्मी झेल लेते हैं, मगर बच्चों और बुजुर्गों को सारी दोपहरी हाथों से पंखा कर हवा करते रहते हैं। रोजेदारों का भी यही हाल है।

भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह ने कहा यदि समस्या का समाधान जल्दी नहीं हुआ तो वह उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे। जेई रविंद्र कुमार ने कहा रोस्टर के हिसाब से पूरी बिजली दी जा रही है। यदि कहीं परेशानी आ रही है तो इसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed