फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine history-sheeters who reached the police station turned away from the world of crime

थाने पहुंचे नौ हिस्ट्रीशीटरों ने की अपराध की दुनिया से तौबा

Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nine history-sheeters who reached the police station turned away from the world of crime
अपराध न करने की शपथ के साथ थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के नौ हिस्ट्रीशीटर पुलिस की दबिश से घबराकर थाने पहुंचे और भविष्य में अपराध न करने की शपथ ली। प्रभारी निरीक्षक द्वारा सामान्य जीवन जीने की हिदायत देकर इन्हें छोड़ दिया गया। चेताया कि यदि अपराध किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को थाने पहुंचे करन सिंह पुत्र जगपाल निवासी नल्हेडा गुर्जर, दिलशाद पुत्र शब्बीर निवासी चुन्हेटी गाड़ा, रूकमा पुत्र फकरूदीन निवासी लंढौरा गुर्जर, अफजाल उर्फ जाला पुत्र हाजी अख्तर निवासी गांव छिदबना, महताब पुत्र लियाकत, मशरूफ पुत्र शौकत, जिंदा पुत्र मोहम्मद निवासीगण लंढौरा गुर्जर, बीर सिंह उर्फ वीरा पुत्र मेहरचंद निवासी ग्राम कांकरकुई और अमित उर्फ कल्लू पुत्र यशपाल निवासी ग्राम छिदबना के हाथोें में भविष्य में कभी अपराध न करने संबंधी पोस्टर थे। उन्होंने आपराधिक जीवन से तौबा करने की बात प्रभारी निरीक्षक के समक्ष कही। हिस्ट्रीशीटरों ने कहा कि वे इस जीवन से तंग आ चुके हैं और सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें इस चेतावनी के साथ जाने दिया गया कि वे भविष्य में अपराध नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed