{"_id":"67d715a95a0ce55a5605355e","slug":"nine-candidates-from-chauradev-village-were-successful-in-up-police-recruitment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-144829-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यूपी पुलिस भर्ती में गांव चौरादेव के नौ अभ्यर्थी सफल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यूपी पुलिस भर्ती में गांव चौरादेव के नौ अभ्यर्थी सफल हुए
Sun, 16 Mar 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। क्षेत्र के गांव चौरादेव निवासी आठ युवकों तथा एक युवती ने यूपी पुलिस की भर्ती में सफलता प्राप्त की है। गांव के होनहारों की इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल है। सफल अभ्यर्थियों के घरों पर बधाई देने वालो का तांता लगा है। चौरादेव गांव से यूपी पुलिस में भर्ती होने वालों में कुलदीप यादव पुत्र राजसिंह यादव, आकाश यादव पुत्र तेज सिंह यादव, कामनी पुत्री ओमकुमार यादव, आयुष यादव पुत्र रामकुमार यादव, हिमांशु पुत्र सतीश, मुकुल पुत्र मांगेराम, शुभम पुत्र टोनी कुमार, विशाल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा, तुषार शर्मा पुत्र रविदत्त शर्मा शामिल हैं। सभी अभ्यर्थी काफी समय से भर्ती की तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन