{"_id":"633342b8db1efa09b448a3fc","slug":"nia-team-raided-kundakala-saharanpur-news-mrt607080013","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए का कुंडाकलां में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए का कुंडाकलां में छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया( एसडीपीआई) सदस्य की तलाश में सोमवार देर रात गंगोह के कुंडाकला में छापा मारा। आरोपी टीम को देख कर दीवार कूद कर फरार हो गया। टीम उसके भाई को वहां से हिरासत में लेकर आ गई। कई घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
एनआईए टेरर फंडिंग पर शिकंजा कसने के लिए देशभर में पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े लोगों की तलाश में छापा मार रही है। सोमवार देर रात को एनआईए की टीम ने यहां जनपद में गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कुंडाकलां में एसडीपीआई के एक नेता की तलाश में छापे की कार्रवाई की। टीम नेता के आवास पर पहुंची और परिजनों ने दरवाजा खुलवाया। इसी बीच टीम को देख कर आरोपी नेता मकान की दीवार कूद कर फरार हो गया। टीम ने आरोपी नेता के एक भाई को हिरासत में ले लिया। उसके भाई को यहां से किसी अन्य स्थान पर लेकर उससे कई घंटे तक पूछताछ की गई। उसके मोबाइल फोन की भी जांच पड़ताल की गई। बाद में उसे छोड़ दिया। हालांकि छोड़े गए युवक का कहना है कि किसी वारंट के मामले में पुलिस पूछताछ के लिए उसे ले गई थी, बाद में छोड़ दिया। उधर, इस संबंध में अधिकारी कोई भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि एनआईए की कार्रवाई जानकारी नहीं है, क्योंकि एनआईए की टीम जब भी कोई कार्रवाई करती है तो स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं देती है।