फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NIA Ajay Gupta and raids of ED and income tax on a dozen locations of relatives

एनआईए अजय गुप्ता और रिश्तेदारों के एक दर्जन ठिकानों पर ईडी और आयकर का छापा 

Wed, 07 Mar 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 07 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
NIA Ajay Gupta and raids of ED and income tax on a dozen locations of relatives
एनआईए अजय गुप्ता के सहारनपुर स्थित पुश्तैनी मकान के बाहर बैठी पुलिस और आयकर अफसर। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले एनआरआई भारतीय अजय गुप्ता और उनके रिश्तेदारों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी और आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ छापेमारी की।
विज्ञापन


टीमों ने फैक्ट्रियों का डाटा खंगाला, निर्माणाधीन शिवधाम मंदिर के दस्तावेजों की जांच की, पुस्तैनी मकान एवं रिश्तेदारों के आवासों पर छापा मारकर उनसे दिन भर पूछताछ की गई। 
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा एवं दिल्ली राज्यों से प्रवर्तन निदेशालय एवं आयकर विभाग की लगभग 12 से अधिक टीमें सहारनपुर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को साथ लेकर टीमों ने अप्रवासी भारतीय अजय गुप्ता एवं उनके रिश्तेदारों के आवासों, प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों तथा निर्माणाधीन शिवधाम मंदिर पर छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से रिश्तेदारों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीमों ने सभी जगह पर गेट बंद कर दिया और किसी को भी न तो बाहर जाने दिया और न ही बाहर से अंदर आने दिया गया।

टीमों ने मिशन कंपाउंड स्थित अजय गुप्ता एवं उनके एक अन्य रिश्तेदार के आवास, हकीकतनगर स्थित कार्यालय, रानी बाजार स्थित पुस्तैनी घर, ग्राम घान्ना स्थित फैक्ट्री गोयल केमिकल्स, बाबा लालदास बाड़ा स्थित निर्माणाधीन शिवधाम मंदिर, दिल्ली रोड स्थित सिलाई मशीन फैक्ट्री, देहरादून रोड स्थित हेलीपैड, दिल्ली रोड सब्जी मंडी स्थित रिश्तेदार अमर गुप्ता के आवास एवं बहनोई अनिल गुप्ता के आवास एवं प्रतिष्ठान समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापामारी की।

टीमों ने गुप्ता बंधुओं की संपत्ति एवं उनके रिश्तेदारों की संपत्ति के बारे में तहकीकात की। अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर रिश्तेदारों से पूछताछ की। शिवधाम, फैक्ट्रियों में लगे कंप्यूटरों का डाटा खंगाला, दस्तावेज जब्त कर लिए और हार्ड डिस्क से डाटा स्टोर कर सील कर दिया।


कंपनी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। शाम तक ईडी और आयकर विभाग की टीमें परिजनों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ कर रहीं थीं।  आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग शहरों की टीमों ने अजय गुप्ता, उनके भाइयों एवं रिश्तेदारों के आवास एवं प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी की है। जांच की कार्रवाई को गोपनीय रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed