फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Newly married woman found hanging, dowry death report filed

Saharanpur News: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 12 Jun 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 12 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman found hanging, dowry death report filed
बड़गांव के बड़ूली माजरा में विवाहिता की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
सहारनपुर, बड़गांव। गांव बडूली माजरा में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बडूली माजरा ने सतपाल शर्मा की पुत्रवधू साक्षी (25) पत्नी विशाल सोमवार रात अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह जब परिजन उठे तो साक्षी को जगाने के लिए जैसे ही उसके कमरे में गए तो वह चुन्नी से बने फंदे से पंखे पर लटकी थी। घटना की सूचना पुलिस और मायके वालों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। परिजनों ने बताया कि साक्षी की शादी इसी साल 19 अप्रैल को विशाल के साथ हुई थी। बताया जाता है कि विवाहिता अभी चार दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। उसका पति विशाल शर्मा हरिद्वार किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। सोमवार सुबह ही वह घर से हरिद्वार के लिए निकला था। सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मृतका के पिता थाना देवबंद के भटौल निवासी अनिल शर्मा ने मृतका के पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed