फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New year's happiness doubled with new guest in the house

घर में आए नए मेहमान से दोगुनी हुईं नव वर्ष की खुशियां

Sat, 01 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
New year's happiness doubled with new guest in the house
सहारनपुर। नव वर्ष 2022 में जिला महिला अस्पताल नवजात बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा। रात्रि 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कुल चार प्रसव हुए। खास बात यह रही कि सभी लड़के पैदा हुए हैं। इससे संबंधित परिवारों में नए साल की खुशियां कई गुना बढ़ गई। बच्चे होने की खुशी में परिवारों ने अस्पताल में मिठाई भी वितरित की।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान निवासी शाहिना को प्रसव पीड़ा के चलते जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात्रि 3:30 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद सुबह 7:44 बजे कपिल विहार निवासी दीप्ति ने बेटे को जन्म दिया। बेटा होने से परिजनों में खुशियों की लहर है। पूर्वाह्न 11:25 बजे नागल के गांव सलेमपुर निवासी नीतू ने बेटे को जन्म दिया। नीतू की यह पहली संतान है। नव वर्ष पर घर में नया मेहमान आने से पिता विकास की खुशियों का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बेटे को गोद में लेकर फोटो भी कराया। उन्होंने बताया कि बेटा होने से उनके परिवार की खुशियां कई गुना बढ़ गई है। इसी प्रकार दोपहर 12:26 बजे रामपुर मनिहारान निवासी अनम ने बेटे को जन्म दिया। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. इंदिरा सिंह ने बताया कि नए साल में जिला महिला अस्पताल में चार प्रसव हुए हैं। सभी जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। चारों परिवारों को नव वर्ष के साथ ही घर में नया मेहमान आने की बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed