{"_id":"65da4ad47c97e85935033904","slug":"new-township-will-soon-be-developed-on-mini-bypass-in-the-metropolis-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-118874-2024-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: महानगर में मिनी बाईपास पर जल्द विकसित होगी नई टाउनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: महानगर में मिनी बाईपास पर जल्द विकसित होगी नई टाउनशिप
Sun, 25 Feb 2024 04:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Feb 2024 04:34 PM IST
सार
सहारनपुर विकास प्राधिकरण जल्द ही एक नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए प्राधिकरण मिनी बाईपास पर तीन गांवों के सौ से अधिक किसानों से 52. 2 हेक्टेयर भूमि खरीदेगा। किसानों को जमीन के सर्किल रेट के चार गुणा दाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
टाउनशिप की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आधुनिक सुविधाओं से युक्त काॅलोनी की बाट जोह रहे जनपद के लोगों के राहत भरी खबर है। विकास प्राधिकरण जल्द ही एक नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए प्राधिकरण मिनी बाईपास पर तीन गांवों के सौ से अधिक किसानों से 52. 2 हेक्टेयर भूमि खरीदेगा। किसानों को जमीन के सर्किल रेट के चार गुणा दाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण जल्द ही नई टाउनशिप विकसित करेगा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना तहत विकसित होने वाली यह नई टाउनशिप महानगर के मिनी बाईपास पर बनेगी।
विज्ञापन
इसके लिए गांव बहलोलपुर, सैदपुरा और चुन्हैटी गाडा के 100 से अधिक किसानों से 52.2 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। जमीन खरीदने के लिए किसानों से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई दो दौर की वार्ता में सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
किसानों से सर्किल रेट के चार गुणा दाम पर जमीन खरीदी जाएगी। विकास प्राधिकरण ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस टाउनशिप के लिए पहले किसानों से भूमि की खरीदी जाएगी और उसके बाद उसका ले आउट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। नई टाउनशिप विकसित करने के लिए शासन न सिर्फ शासन से धनराशि मांगी जाएगी बल्कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण भी इसके लिए बजट देगा। यह टाउनशिप तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
नई टाउनशिप में होंगी बुनियादी सुविधाएं
विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित नई टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें अस्पताल, पार्क, पुलिस चौकी, खेल का मैदान और कम्युनिटी हॉल आदि बनाए जाएंगे। जिससे यहां रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाें और कम आय वर्गाें के लिए प्लाट, भवन आदि आरक्षित रहेंगे।
विकास प्राधिकरण मिनी बाईपास पर जल्द ही नई टाउनशिप विकसित करेगा। भूमि के लिए किसानों से सहमति बन गई है। जमीन खरीदने के लिए शासन को जल्द ही डीपीआर भेजकर अनुमति मांगी जाएगी। इसे विकसित करने के लिए शासन के साथ ही विकास प्राधिकरण भी धनराशि खर्च करेगा। - गजेंद्र कुमार, सचिव सहारनपुर विकास प्राधिकरण