{"_id":"60aa9be48ebc3e5fbb30ffc3","slug":"new-rules-will-be-opened-in-morganj-from-today-saharanpur-news-mrt5394970151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरगंज में आज से नए नियम से खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरगंज में आज से नए नियम से खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन
सहारनपुर। मोरगंज बाजार में दुकानें खोलने के नए नियम आज से लागू हो जाएंगे। पहले दिन सिर्फ बाईं तरफ थोक विक्रेताओं की ही दुकानें खुलेंगी और मंगलवार को दाईं तरफ की दुकानें खुलेंगी। फुटकर विक्रेताओं की दुकानें बंद रहेंगी, साथ ही बाजार में वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। इसके लिए पुलिस ने भी तैयारियां कर ली है और बैरियर आदि लगा दिए गए हैं। हालांकि माल वाहक वाहनों के आने जाने पर रोक नहीं रहेगी।
दरअसल, यह निर्णय मोरगंज बाजार में राशन की दुकानों पर लगने वाली भीड़ को रोकने के लिए हुआ है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मोरगंज मंडी बाजार में संचालन का समय प्रात: 07 से दोपहर 12 बजे के मध्य रहेगा। फुटकर विक्रेताओं की दुकानें नहीं खुलेंगी। फुटकर विक्रेता फोन पर ऑर्डर बुक करके उपभोक्ता के यहां राशन पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा नवीन मंडी में फल एवं सब्जी की खरीद के लिए आम उपभोक्ता प्रवेश नहीं कर सकेंगे, सिर्फ व्यापारी ही जाएंगे।
यह रहेगी व्यवस्था
- बाजार में केवल थोक विक्रेताओं को व्यापार/विक्रय करने की अनुमति होगी।
- थोक विक्रेताओं को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सदर पास जारी करेंगे।
- मोरगंज चौक मंडी क्षेत्र में स्कूटर, मोटर साइकिल, कार आदि प्रवेश नहीं करेंगे।
- भगत सिंह चौक, खुमरान पुल, दाल मंडी पुल और फव्वारा चौक पर पुलिस तैनात रहेगी।
- मोरगंज की तरफ सिर्फ माल वाहक वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे।