{"_id":"5fcd194b8ebc3ecfd666ffc3","slug":"new-railing-work-started-on-ambala-highway-bridge-saharanpur-news-mrt5143046122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला हाईवे के पुल पर अब नई रेलिंग लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला हाईवे के पुल पर अब नई रेलिंग लगेगी
विज्ञापन
अंबाला हाईवे के पुल पर नई रेलिंग का काम शुरू
जर्जर रेलिंग को तोड़कर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही, सर्दी और कोहरे में बढ़ जाती है हादसे की आशंका
सहारनपुर। शहर में पुलों पर पुरानी और टूटी रेलिंग के कारण हो रहे हादसों को लेकर सरकारी तंत्र अब जागा है। सर्दी और कोहरे में हादसे की आशंका को देखते हुए सहारनपुर विकास प्राधिकरण अंबाला हाईवे पर मेला गुघाल पुल पर पुरानी रेलिंग तोड़कर लोहे की नई रेलिंग लगवा रहा है। रेलिंग पर तीन रंगों की पुताई भी होगी।
इस पुल पर सीमेंट की रेलिंग पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। इस कारण पिछले पांच साल में छह से अधिक हादसे हो चुके हैं। इनमें दो लोगों की मौत हो गई थी। टूटी रेलिंग से हादसों की आशंका को देखते हुए अमर उजाला ने कई बार इस समस्या को उठाया है। अब नई रेलिंग बनाने के लिए चार टीमों को लगाया गया है। एक टीम पुरानी रेलिंग तोड़ रही है। दूसरी टीम नई रेलिंग को लगवा रही है। तीसरी टीम पुताई कर रही है, जबकि चौथी टीम राहगीरों को मलबे से बचाने के लिए निगरानी में लगी है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जिले से जोड़ने वाले हाईवे पर यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है। यहां दिन रात वाहनों का आवागमन रहता है। विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।