{"_id":"62644032f277c72d12369d4f","slug":"new-overbridge-to-be-built-on-16-pillars-saharanpur-news-mrt585761971","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया ओवरब्रिज 16 पिलरों पर बनेगा, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया ओवरब्रिज 16 पिलरों पर बनेगा, मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। महानगर में रेलवे लाइन पर नया ओवरब्रिज 16 पिलर पर बनेगा। सेतु निगम की ओर से करीब तीन माह से चल रहे कार्य में सात पिलर का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। करीब एक किलोमीटर लंबा यह पुल नागल मार्ग को डीएम कैंप कार्यालय रोड से जोड़ेगा। सहारनपुर-रुड़की रेलवे लाइन पर इस पुल के बनने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। नागल मार्ग से देहरादून, शाकंभरी, विकासनगर जाने वाले वाहनों को कलक्ट्रेट रोड और दिल्ली रोड पर नहीं जाना पड़ेगा। वह सीधे इस ओवरब्रिज से होकर जिला चिकित्सालय से डॉ. आंबेडकर चौक पहुंचेगा। पुल के बनने से पेपर मिल गेट के सामने रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। साथ ही इधर शहर में रेलवे रोड, दिल्ली रोड, कलक्ट्रेट रोड पर भी कम वाहन आने से जाम से राहत मिलेगी।
सहारनपुर-नागल मार्ग पर पेपर मिल गेट के सामने से डीएम कैंप कार्यालय रोड तक रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में जिला प्रशासन ने शासन को भेजा था। जिसे शासन ने मंजूर कर लिया था। ओवरब्रिज के निर्माण की राशि जारी कर इसे बनाने की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी गई थी। अब सेतु निगम बीते तीन माह से इस ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में जुटा है।
75.37 करोड़ रुपये की परियोजना
दाबकी रोड पर डीएम कैंप कार्यालय के समीप से नागल रोड तक बनने वाले इस ओवरब्रिज की लंबाई 957.15 मीटर है। इस परियोजना का कुल बजट 75.37 करोड़ रुपये है। शासन की ओर से ओवरब्रिज के निर्माण के लिए यह राशि चार माह पहले जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
एक साल में बनकर तैयार होगा पुल
महानगर के लिए विशेष इस पुल के निर्माण में करीब एक साल लग जाएगा। अगले वर्ष इसके शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे लाइन के दोनों ओर पुल और एप्रोच रोड बनाने की जिम्मेदारी सेतु निगम पर है, जबकि रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का स्टील का स्ट्रेचर रेलवे को बनाना है। इसके लिए रेलवे को स्वीकृत राशि में से 22.94 करोड़ दिए जाएंगे। बाकी में सेतु निगम पुल का निर्माण करेगा।
ये होगा फायदा
जिन वाहनों को मुजफ्फरनगर, देवबंद, मेरठ से आकर देहरादून चौक पर जाना है वे इस ओवरब्रिज से होकर जिला अस्पताल के पीछे से होकर देहरादून चौक पर जाएंगे। शाकंभरी, विकासनगर, अंबाला की ओर आने वाले वाहन भी इस ओवरब्रिज से होकर नागल मार्ग पर उतरकर देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ की ओर जा सकेंगे। ओवरब्रिज के बनने से सदर बाजार, ढमोला नदी पुल पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
वर्जन
डीएम कैंप कार्यालय रोड को नागल मार्ग से जोड़ने वाले सहारनपुर-रुड़की रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज 16 पिलरों पर बनाया जाएगा। डीएम कार्यालय की ओर से सात पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। एक साल में यह पुल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रयास रहेगा कि निर्धारित समय अवधि में इसका निर्माण पूरा हो जाए। रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण रेलवे विभाग करेगा।-सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, उप्र सेतु निगम