{"_id":"68b096ecd997369acd0967c7","slug":"new-business-plan-of-vidyut-nigam-approved-rs-60-crore-will-be-spent-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-157374-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्युत निगम का नया बिजनेस प्लान मंजूर, खर्च होंगे 60 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्युत निगम का नया बिजनेस प्लान मंजूर, खर्च होंगे 60 करोड़ रुपये
Thu, 28 Aug 2025 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम के वर्ष 2025-26 के बिजनेस प्लान को मंजूरी मिली है। प्लान के तहत निगम बिजली व्यवस्था सुधारने पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च करेगा। चिलकाना रोड पर नया बिजली घर भी बनाया जाएगा।
जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए विद्युत निगम बिजनेस प्लान के तहत मरम्मत आदि के कार्य करा रहा है। बिजनेस प्लान 2024-25 के करीब 98 फीसदी से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके बाद जिले के बचे क्षेत्रों में कार्य कराने के नया बिजनेस प्लान तैयार किया है।
प्लान के तहत विद्युत निगम चिलकाना बिजली घर के पास ही नया विद्युत फीडर बनाएगा। यह फीडर 10 एमवीए क्षमता का होगा। नए प्लान के तहत छह नई 33केवी लाइन को बिछाया जाएगा। नौ उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि कराई जाएगी। पांच विद्युत केंद्रों पर लोड फैक्टर को कम करने के लिए उन्हें अलग-अलग किया जाएगा।
विज्ञापन
इस पर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जर्जर तारों को बदलने के लिए पौने तीन करोड़ रुपये की व्यवस्था नए प्लान में की गई है। खराब लाइनों को बदलने के लिए करीब चार करोड़ रुपये विद्युत निगम खर्च करेगा। 341 उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य कार्यों पर 16 करोड़ रुपये निगम की ओर से खर्च होंगे।