फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: Network of big criminals will be reconstructed again

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस के निशाने पर ये बड़े अपराधी, खंगाला जाएगा नेटवर्क

Tue, 14 Jul 2020 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Network of big criminals will be reconstructed again
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से सहारनपुर जिले में भी बडे़ अपराधियों पर शिकंजे के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बड़गांव क्षेत्र के लुकादड़ी गांव के डबल मर्डर केस में फरार चल रहे दो भाइयों के घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसी तरह अन्य वांछित अपराधियों की कुंडली देखी जा रही है।

विज्ञापन


सहारनपुर के सभी थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वे अपने यहां लूट, हत्या, डकैती, गोकशी, चोरी की बड़ी वारदातों में शामिल रहे बड़े अपराधियों की कुंडली को फिर से खंगालें। इसके साथ ही इन अपराधियों की फैमिली हिस्ट्री या नेटवर्क से जुड़े सदस्यों की पड़ताल करे। इसके अलावा जिले में 200 से ज्यादा गैंगस्टर चिह्नित किए गए हैं। इनकी भी निगरानी होगी।
विज्ञापन


दरअसल, जिले के सभी थानों में टॉप टेन अपराधियों की फिर से समीक्षा करवाई जा रही है। इसमें नए अपराधियों को भी शामिल किया जा सकता है। अभी तक जिले के टॉप टेन अपराधियों में सुशील गुर्जर, माहरूफ, रियाजुल, मोहित, दीपक, आसिफ, ऐजाज, राजकुमार, नीतिश और मंसूर शामिल हैं। इन अपराधियों पर हत्या, लूट, रंगदारी सहित अन्य तरह की कई वारदात को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं। यह सूची भी अब रिवाइज कराई जाएगी। इनके अलावा मंडल में भी सुशील मूंछ, मुकीम काला, सादर तीतरों जैसे बड़े अपराधी भले ही जेल में हों। मगर उनका खौफ और सक्रियता अब तक कम नहीं हुई। इसलिए मंडल में ऐसे अपराधियों के गिरोह के अन्य सदस्यों से लेकर उनके परिवार तक के लोगों की भी कुंडली दिखवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कब्जों में अब भी शामिल हो रहे अपराधी
कुछ साल पहले से आईपीएल में सट्टा लगाने से लेकर लूट, डकैती और हत्या में शामिल कुछ अपराधियों की सक्रियता जमीन पर अवैध कब्जों के मामलों में सामने आती रही है। हालांकि ऐसे लोगों के डर से अधिकतर लोग थानों तक ही नहीं पहुंचे। कुछ माह पहले ही ऐसे मामले मोरगंज, खाताखेड़ी, कुतुबशेर, पक्का बाग, कलसिया रोड और शालीमार गार्डन क्षेत्र में सामने आए थे। मार्च माह में तो एक परिवार ने कोर्ट की शरण लेकर गढ़ी मलूक में मुश्किल से जमीन छुड़वाई थी।

यह भी पढ़ें: ...जब बाबा का खुला ऐसा राज, अफसर भी रह गए हैरान, मासूम बच्चों के साथ करता था ये घिनौना काम

गैंगस्टर में निरुद्ध आरोपियों को किया जिला बदर
थाना कुतुबशेर में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध चल रहे राशिद निवासी रांघड़ों का पुल और थाना बेहट में इसी एक्ट में निरुद्ध मिंटू उर्फ टीटू निवासी हुसैन मलकपुर को अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) एसबी सिंह ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।

बड़े अपराधियों पर नियमित रूप से होगी कार्रवाई : एसएसपी
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि थानों में टॉप टेन और जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची को रिवाइज कराया जा रहा है। सभी अपराधियों की स्थिति, उनके रिकॉर्ड, जेल में होने की स्थिति से लेकर मौजूदा समय में सक्रियता का आंकलन किया जा रहा है। इनके अलावा गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर में निरुद्ध आरोपियों पर निगरानी की जा रही है। अपराधियों की फैमिली हिस्ट्री और नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के नियमित प्रयास भी किए जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed