{"_id":"5f0d5af2dd0aee5ad17c1a7a","slug":"sexual-abuse-case-opened-in-muzaffarnagar-but-before-baba-was-misbehaved-with-childrens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब बाबा का खुला ऐसा राज, अफसर भी रह गए हैरान, मासूम बच्चों के साथ करता था ये घिनौना काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
...जब बाबा का खुला ऐसा राज, अफसर भी रह गए हैरान, मासूम बच्चों के साथ करता था ये घिनौना काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
आश्रम और साइड में ढोंगी बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक बाबा का राज खुला तो अधिकारी भी हैरान रह गए। सूचना मिलने पर जांच के लिए बाबा के आश्रम पर टीम पहुंची थी। वहीं बच्चों ने रोते- बिलखते हुए आपबीती सुनाई। इस दौरान बच्चों की दास्तान सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। आगे जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
गौड़ीय मठ आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद के शुकतीर्थ में भक्ति भूषण गोविंद महाराज ने 2009 में मठ बनाया था। फिर 2019 में मठ में स्कूल खोला था। इसके बाद उसने मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ लोगों से संपर्क किया, उनके माध्यम से यह कहकर बच्चों को बुलाया गया कि उन्हें नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी और भोजन आदि का खर्च भी आश्रम ही उठाएगा। गरीब परिवारों के मां-बाप ने यह सोचकर भेज दिया कि आश्रम में उनका बच्चा पढ़-लिखकर आ जाएगा और उसका भविष्य संवर जाएगा।
3 of 7
गौड़ीय मठ आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
हैरान करने वाली बात यह है कि किसी को मालूम नहीं था कि जिस आश्रम में बच्चे जा रहे हैं वहां शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तो शुकतीर्थ के गोड़िया मठ का संचालक भक्ति भूषण गोविंद महाराज शिक्षा के लिए मठ में आए बच्चों के भविष्य से खेलता था। शिक्षा के नाम पर इन मासूम बच्चों को अश्लील वीडियो और शराब परोसी जाती थी। बच्चों के साथ भक्ति भूषण अनैतिक कृत्य करता था। मिजोरम, त्रिपुरा के दूर के बच्चे होने के कारण उनके उत्पीड़न की आवाज भी दबी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गौड़ीय मठ आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कमलेश वर्मा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी को बच्चों ने बताया कि आश्रम के सभी काम उनसे कराए जाते थे। बच्चों का आरोप है कि महाराज रोज शाम को शराब पीते थे और बच्चों को भी जबरन पीने के लिए कहते थे। प्रतिदिन अलग-अलग बच्चे को कमरे में बुलाता था शराब पिलाने के बाद अश्लील वीडियो दिखाता था और फिर उनके साथ अनैतिक कार्य करता था।
विज्ञापन
5 of 7
भक्ति भूषण गोविंद महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों से पैर दबवाता था, जिस बच्चे को पैर दबवाने के लिए बुलाता था उसी के साथ गलत काम करता था। जो बच्चा बात नहीं मानता था उसे रोटी नहीं देता था और भूखा रखता था। उसकी बेरहमी से पिटाई भी करता था। गायों का गोबर उठाने, बर्तन साफ करने, भोजन बनाने से लेकर सभी काम उन्हीं से कराए जाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।