फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nepal's tomato did not reach the district, being sold at Rs 80 per kg

Saharanpur News: जनपद में नहीं पहुंचा नेपाल का टमाटर, बिक रहा 80 रुपये किलो

Fri, 18 Aug 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nepal's tomato did not reach the district, being sold at Rs 80 per kg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ द्वारा नेपाल से आयात किए गए टमाटर के जनपद में नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल सकी है। आयातित टमाटर बृहस्पतिवार से 50 रुपये प्रति किलो दर से बिकना था। मंडी में टमाटर का थोक भाव 60 से 65 रुपये और दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी फुटकर में इसका औसत भाव 80 रुपये प्रति किलो रहा।
टमाटर के महंगे भाव ने इसे आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया है। जनपद में एक समय टमाटर का फुटकर भाव 200 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गया था। इसे देखते हुए सरकार ने आम उपभोक्ताओं को 50 रुपये प्रति किलो के रियायती भाव में टमाटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता सरकारी संघ (एनसीसीएफ) ने नेपाल से दस टन टमाटर आयात करने का अनुबंध किया। बृहस्पतिवार से 50 रुपये प्रति किलो की दर से इस आयातित टमाटर की बिक्री की जानी थी, लेकिन आयातित टमाटर के जनपद में नहीं पहुंचने से इसका औसतन फुटकर भाव 80 रुपये प्रति किलो रहा।
विज्ञापन

--वर्जन --
नेपाल से आयातित टमाटर मंडी में नहीं पहुंचा है। अभी यहां पर बंगलूरु से टमाटर की आवक हो रही है। बृहस्पतिवार को टमाटर का मंडी में थोक भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो रहा। --- सुमन भारती, सचिव, सहारनपुर मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बोलीं गृहिणियां ---
महंगाई के चलते टमाटर खरीदना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते गृहिणियां सब्जियों में टमाटर का कम प्रयोग कर रही हैं। सरकार जनपद में भी रियायती भाव पर टमाटर उपलब्ध कराए। -- सोनिया बजाज, बेरीबाग।

------
टमाटर के भाव अभी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर है। महंगे टमाटर ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस काम करे। -- मधु खुराना, नुमाइश कैंप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed