{"_id":"6646808cb4541ccf8507a984","slug":"negligence-dengue-larvae-found-in-officer-colony-itself-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-123774-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : ऑफिसर कॉलोनी में ही मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : ऑफिसर कॉलोनी में ही मिला डेंगू का लार्वा
Fri, 17 May 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 17 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आने वाले दिनों में डेंगू का प्रकोप बढ़ेगा। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीम ऑफिसर्स काॅलोनी पहुंची। जहां एक सरकारी कर्मचारी के यहां कूलर में डेंगू का लार्वा पनपता मिला। इस पर टीम ने कूलर से पानी निकाला और लार्वा को नष्ट कराया।
स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया। इसके तहत जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, मलेरिया निरीक्षक गौरव वर्मा, स्वास्थ्य कर्मी और नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर्स काॅलोनी में विशेष डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 10 से 12 घरों में डेंगू का लार्वा चेक किया। इस दौरान एक कर्मचारी के घर में रखे कूलर में डेंगू का लार्वा पाया गया। प्रजनन स्रोतों को नष्ट कराया और अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारों को संक्रामक बीमारियों की रोकथाम, उपचार के प्रति जागरूक किया। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
जिला अस्पताल से निकाली जन जागरुकता रैली
डेंगू के प्रति जागरुकता के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल से रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाई। वहीं सरसावा ब्लॉक में चिह्नित संवेदनशील गांवों में बैठक की। जिसमें डेंगू से बचाव को लेकर जानकारी दी गई। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भ्रमण किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. संजय यादव, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. पूजा शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन, डॉ. पंकज कुमार, अंजू, शिवानी, संगीता, राजेश आदि मौजूद रहे।