{"_id":"5bbe511d867a55287043c286","slug":"navratra-ke-pahele-din-shakumbhari-devi-par-umde-sradhaalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मां शाकंभरी देवी के दरबार में पहुंचे भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी/देवबंद (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में बुधवार को प्रथम नवरात्र पर आस्था एवं विश्वास का सैलाब उमड़ा। मां के भक्तों ने पहले बाबा भूरादेव एवं उनके उपरांत आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। पर्याप्त पुलिस बल होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन सिद्धपीठ में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। मुजफ्फरनगर, शामली, हरियाणा, उत्तराखंड आदि दूर दराज से आए माता के भक्तों ने धार्मिक मान्यता के अनुसार सिद्धपीठ में प्रहरी के रूप में स्थित बाबा भूरादेव के दर्शन किए और उनके प्रांत मां शाकंभरी देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। लंबी लाइन में मां के दर्शनों के लिए लगे श्रद्धालुओं को कई-कई घंटे बाद मां शाकंभरी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शंकराचार्य आश्रम, बगलामुखी मंदिर सहित सभी धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं ने भंडारों का आयोजन किया।
वहीं, देवबंद में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में बुधवार को भक्तों का सुबह से दोपहर बाद तक पूजा अर्चना के लिए तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने नारियल, पान, पुष्प और चुनरी आदि चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए आराधना की। वहीं, नवरात्र आरंभ होते ही मां बाला सुंदरी के भवन पर भव्य मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
इसमें क्षेत्र ही नहीं दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भी प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। बाद में मेले का आनंद भी उठाया। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा एवं प्रेस प्रवक्ता डा. विश्वनाथ गौतम ने कहा कि नवरात्रों में पूजा अर्चना करने से भक्तों को मां की भक्ति का फल अवश्य मिलता है। माता का व्रत रखने से समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती है।