फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The people of the state want development, good governance, and the rule of law: Suresh Rana.

प्रदेश की जनता चाहती है विकास, सुशासन और कानून का राज : सुरेश राणा

Fri, 04 Sep 2026 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The people of the state want development, good governance, and the rule of law: Suresh Rana.
नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणाा का स्वागत करते नगर विधायक राजीव गुंबर
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने महानगर मंडल प्रवास के दौरान विभिन्न शक्ति केंद्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने लंबे समय तक दंगा, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति का दंश झेला है। अब प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और कानून का राज चाहती है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश की जनता किसी भी कीमत पर दंगा करने वालों और अराजकता फैलाने वाली ताकतों को प्रदेश की सत्ता नहीं सौंपेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, सड़क एवं परिवहन, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों और दंगाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। दावा किया कि लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनने जा रही है। विधायक राजीव गुंबर और महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ ही मजबूत भाजपा की नींव है। इस दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार, राकेश जैन, अमित गगनेजा, सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, ललित कटारिया, मानवेंद्र भारद्वाज, हन्नी वर्मा, अजय वशिष्ठ, मानवेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed