फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nauchandi Express will be canceled for four days

Saharanpur: चार दिन रद्द रहेगी नौचंदी एक्सप्रेस, यात्रियों को होगी परेशानी

Tue, 31 May 2022 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nauchandi Express will be canceled for four days

मुरादाबाद-सहारनपुर रेल खंड में बुंदकी और नगीना स्टेशनों के बीच पुलों पर काम होने के कारण रेलवे ने दस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रद्द की गई ट्रेनों में नौचंदी एक्सप्रेस भी शामिल है, जो जून के पहले सप्ताह में चार दिन नहीं चलेगी।

विज्ञापन


मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन भी दो दिनों तक रद्द रहेगी। गर्मी की छुट्टियों में सीजन के दौरान महत्वपूर्ण ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली-अंबाला और शामली मार्ग पर पहले से ही पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार सहारनपुर-मुरादाबाद रेलखंड में बिजनौर जनपद के बुंदकी और नगीना स्टेशनों के बीच रेलवे के चार पुलों पर पॉवर और ब्लॉक लेकर विकास कार्य किए जाएंगे। इसी कारण एक से छह जून तक दस ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder:  लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार

इन ट्रेनों में नौचंदी एक्सप्रेस भी शामिल है। प्रयागराज से चल कर सहारनपुर आने वाली 14511 नौचंदी एक्सप्रेस दो और छह जून को रद्द रहेगी। डाउन में 14512 सहारनपुर से चल कर प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक जून और पांच जून को नहीं चलेगी।


हालांकि यह ट्रेन बिजनौर होकर नहीं जाती, फिर भी रेलवे ने इस ट्रेन को चार दिनों के लिए रद्द कर दिया है। सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच चलने वाली सहारनपुर-मुरादाबाद स्पेशल पैसेंजर ट्रेन संख्या 04301 और 04302 भी एक जून और पांच जून को नहीं चलेगी।

इन ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी उन्हें होगी, जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में पहले से सीट आरक्षित कराई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed