फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NAPA removed encroachment from the banks of Kankrali Sarovar

नपा ने कंकराली सरोवर किनारे से हटवाया अतिक्रमण

Tue, 14 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
NAPA removed encroachment from the banks of Kankrali Sarovar
कंकराली सरोवर किनारे से अतिक्रमण हटाते खोखे वाले - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद द्वारा पवित्र कंकराली सरोवर के किनारे से अतिक्रमण हटा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दे कि मेन रोड पर पवित्र कंकराली सरोवर किनारे एवं सरोवर के द्वार पर अनेक लोगों ने अवैध रूप से स्थायी एवं अस्थायी खोखो का निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा था। इससे जहां श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में परेशानी हो रही थी, वहीं यहां गंदगी के ढेर लगे रहते थे। इसे लेकर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों में बेहद रोष व्याप्त था। अनेक बार इसकी शिकायत किए जाने के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। संज्ञान में आने पर विधायक कीरत सिंह और कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी ने पवित्र कंकराली सरोवर के किनारे होने वाले इस अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार को अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। अधिकारियों के तेवर और बुलडोजर को देख अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपने खोखे हटाने शुरू कर दिए। श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग, सर्वदलीय संघर्ष समिति के नरेंद्र तायल, वंदे मातरम राष्ट्र प्रथम के अध्यक्ष अशोक मित्तल, रोटरी क्लब के डॉ. विनीत अग्रवाल, लायंस क्लब के अरविंदपाल कपूर, श्री रामबाग समिति के उमेश चंद्र, दृष्टि एक प्रयास के डॉ. अमित गर्ग, व्यापारी नेता मोलहडमल गर्ग, श्री वैष्णो धाम के मुरारी लाल सहित अनेक लोगों ने अतिक्रमण हटने का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed