फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nanouta sugar mill workers submitted memorandum to GM

नानौता चीनी मिल कर्मियों ने जीएम को ज्ञापन सौंपा

Wed, 23 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nanouta sugar mill workers submitted memorandum to GM
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल नानौता की हितकारी मजदूर यूनियन के सदस्यों ने मिल के प्रधान प्रबंधक (जीएम) को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को किसान सहकारी चीनी मिल की हितकारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हेम सिंह और महामंत्री कृष्ण सिंह ने प्रधान प्रबंधक दिए ज्ञापन में कहा कि सामान्य निकाय की बैठक में लिए निर्णय अनुसार उच्च पदों पर कार्यरत स्थायी / सीजनल / न्यूनतम वेतनभोगी कर्मचारियों को पदनाम दिया जाए। न्यूनतम वेतन प्राप्त ग्रेड कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की भांति ग्रेच्युटी एवं मेडिकल अलाउंस ग्रेच्युटी दी जाए। स्थायी/ सीजनल/ न्यूनतम वेतन ग्रेड कर्मचारी को वेतन अंतर दिया जाएं। पात्र कर्मचारियों को रिक्त आवास आवंटित किए जाए। कर्मचारियों के वेतन से पीएफ कटौती को समय से पीएफ कार्यालय में जमा कराया जाए। कर्मचारियों के वेतन से जो कटौती की जा रही है, वह कटौती उसी माह बैंक में जमा कराई जाए। ताकि कर्मचारियों को उक्त कटौती पर ब्याज न देना पडे़। कर्मचारियों को पांच माह का वेतन, ओवरटाइम, 8.33 बोनस, पीएफ लगभग दो साल का भुगतान नए सत्र प्रारंभ होने से पूर्व मिल जाएं। इसके अलावा चीनी मिल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को रिक्त पदों के विरुद्ध समान पद के लिए समान वेतन किया जाएं।
इस संबंध में मिल के जीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा यूनियन द्वारा दिए ज्ञापन की मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed