{"_id":"5db09ac48ebc3e01586f18b4","slug":"nana-nani-and-butterfly-park-will-be-built-in-company-bagh-saharanpur-news-mrt450169439","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी बाग में बनेंगे नाना-नानी और तितली पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी बाग में बनेंगे नाना-नानी और तितली पार्क
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के बीचोबीच स्थित कंपनी बाग में बंद पड़े फव्वारे जल्द चालू होंगे। साथ ही तितली पार्क, नाना-नानी पार्क समेत कई पार्क तथा वॉकिंग पाथ बनाए जाएंगे। कमिश्नर संजय कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
स्मार्ट सिटी की पूर्व प्रस्तावित परियोजनाओं में कुछ नई परियोजनाओं को भी शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी के निदेशक सुशील पुंडीर के सुझाव पर शहर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास किया गया। सुझावों में उक्त के अलावा शहर में स्मार्ट हेल्थ मोबाइल वैन के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। मोबाइल वैन शहर में जगह-जगह पहुंचेगी। यानी लोगों को घर पर ही इलाज मिलेगा। स्मार्ट सिटी में प्रत्येक मकान का डिजीटल एड्रेस होगा, इसकी कवायद जल्द शुरू की जाएगी। जुबली पार्क में मल्टीलेवल कार पार्किंग के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति दी गई है। अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड को हटाकर वहां मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। दिल्ली रोड पर पहले से मौजूद जलाशय को सुंदर बनाया जाएगा। पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) द्वारा सड़कों की डीपीआर प्रस्तुत की गई, जिसे कुछ संशोधन के साथ पुन: प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके अलावा नगर निगम परिसर में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की डिमांड शासन द्वारा पूर्व में स्वीकृत की जा चुकी है। व्यापारियों की सुविधा के लिए इनक्यूबेशन सेंटर को भी स्वीकृति दी गई। मेयर संजीव वालिया ने स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्थाओं से कार्य में तेजी लाने को कहा। कमिश्नर ने कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निदेशक पूर्व कमिश्नर आरपी शुक्ल ने कहा कि दिसंबर महीने तक कुछ काम ऐसे हो जाने चाहिए, जिससे शहर के लोगों को अहसास हो कि सहारनपुर वास्तव में स्मार्ट सिटी बन रहा है। बैठक में हरियाणा सरकार के पूर्व टाउन प्लानर सुरजीत सिंह, सुशील पुंडीर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, एडीएम न्यायिक शैरी समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।