{"_id":"62d6fc66c26c224ecd54d926","slug":"names-of-25-88-lakh-voters-will-be-linked-with-aadhaar-saharanpur-news-mrt5975745136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से जुडेंगे 25.88 लाख मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से जुडेंगे 25.88 लाख मतदाताओं के नाम
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को आधार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मतदाता सूची से आधार को जोड़ने का कार्य एक अगस्त से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से आधार कार्ड की छाया प्रति लेंगे। मतदाता सूची से आधार को जोड़ने से वे मतदाता चिह्नित हो जाएंगे, जिनके दो स्थानों पर वोट बने हुए हैं।
मतदाता सूची से आधार को जोड़ने के लिए जनपद के 2588389 मतदाताओं से घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा संपर्क किया जाएगा। इससे पहले बीएलओ को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए चार सितंबर को विशेष शिविर लगाया जाएगा। जिससे सभी मतदाताओं को आधार से जोड़ा जा सके। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू होने वाला यह अभियान 31 मार्च 2023 तक चलेगा।
आधार कार्ड के ये रहेंगे विकल्प
आधार संख्या प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले मतदाताओं के लिए 11 अन्य विकल्प भी दिए गए हैं। इनमें मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर की पासबुक, श्रम मंत्रालय योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पैन कार्ड, एनपीआर के अधीन आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, छायाचित्र युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्रीय, राज्य सरकार, पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्यों का जारी शासकीय पहचान पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट पहचान पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
मतदाता सूूची से आधार को जोड़ने का अभियान एक अगस्त से शुरू हो जाएगा जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें पहले बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
एक नजर में विधानसभा वार मतदाता
विधानसभा क्षेत्र मतदाता
बेहट 372346
नकुड़ 355324
सहारनपुर नगर 444296
सहारनपुर 359844
देवबंद 348246
रामपुर मनिहारान 322821
गंगोह 385602
योग 2588389
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।