फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nakur MLA raised the demand of making Chilkana a tehsil in the House

Saharanpur News: नकुड़ विधायक ने सदन में उठाई चिलकाना को तहसील बनाने की मांग

Tue, 12 Aug 2025 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nakur MLA raised the demand of making Chilkana a tehsil in the House
मुकेश चौधरी, विधायक नकुड़। श्रोत- सोशल मीडिया
चिलकाना। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने विधानसभा में नियम 51 के अंतर्गत चिलकाना को तहसील बनाने की मांग की है। चिलकाना में तहसील बनने से विधानसभा के करीब 250 ग्राम पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने सदन में कहा कि चिलकाना क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय स्थित सहारनपुर सदर तहसील कार्यालय जाने के लिए 25 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। सहारनपुर जाना उनके लिए भारी दिक्कतों भरा है। विधायक ने कहा कि चिलकाना को तहसील बनाने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए सहारनपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

तहसील बनने से उनकी मुश्किलें कम होंगी। विधायक की इस मांग के बाद चिलकाना के आसपास के 250 गांवों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के जायर हुसैन चांद, हरिचंद प्रधान, मुकेश शर्मा, रामनाथ धीमान, सौरभ कांबोज, सुधीर जैन, तेजपाल सैनी, चौधरी तेजपाल आदि का कहना है कि विधायक की इस मांग से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed