फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagar Kirtan shown skills

नगर कीर्तन में दिखाया कौशल

Tue, 24 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 24 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan shown skills

विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूरब के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा रोड से प्रारंभ होकर गुरू तेग बहादुर, अंबाला रोड, भगत सिंह मार्ग, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, मोर गंज से होते हुए गऊशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारे पर पहुंचने के बाद संपन्न हुई।

नगर कीर्तन में घोड़ों पर निहंग सिख सवार थे। रणजीत अखाड़ा जत्थेदार गुरमीत सिंह के बच्चें पारम्पारिक वेशभूषा में शस्त्र चलाने के कौशल दिखा रहे थे। डीजे पर गुरबानी कीर्तन चल रहा था। गुरु नानक इंटर कॉलेज के बच्चे शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। राजपुरा एवं पटियाला से आए अखाड़े के बच्चे अपना कौशल दिखा रहे थे।
विज्ञापन


पांच प्यारे साहिब जत्थेदार बलवंत सिंह, प्रीतम, गुरबचन सिंह, मनमीत सिंह, अजीत सिंह के बाद सुंदर सजी पालकी साहेब में श्री गुरू ग्रंथ साहेब की सवारी सुशोभित थी, जिसकी सेवा वीर सिंह एवं जत्थेदार महेंद्रपाल कर रहे थे। जत्थेदार अमरजीत कौर के साथ स्त्री सत्संग का जत्था गुरबानी के शब्द गायन कर रहे थे। काबीना मंत्री साहब सिंह सैनी, नगर विधायक राजीव गुंबर, एमएलसी उमर अी खां, चंद्र ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान बलवीर सिंह, धीर सिंह, गुरु पर्व कनवीनर जसवंत सिंह बतरा, गुरप्रीत सिंह बग्गा, गुरमीत सिंह शंटी, गुरु पर्व कमेटी के सदस्य गुरविंदर सिंह, रणजीव सिंह, सूरजपाल, सरबजीत सिंह, कुलदीप सिंह, अजिंद्रपाल सिंह, नरेंद्रपाल सिंह कोहली, जसबीर सिंह, हरेंद्र सिंह चड्ढ़ा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed