फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagal PHC gets sixth place in health services

स्वास्थ्य सेवाओं में नागल पीएचसी को मिला छठा स्थान

Tue, 11 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nagal PHC gets sixth place in health services
नागल में अपर चिकित्सा निदेशक को स्मृति चिन्ह प्रदान करते पीएससी के डॉक्टर एवं कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रदेश में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान आने पर सोमवार को पीएचसी पर कायाकल्प सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में अपर चिकित्सा निदेशक एसके जैन ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दे सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यदि सभी कर्मचारी ईमानदारी एवं मेहनत से एकजुट होकर कार्य करें तो मरीजों को अच्छी सुविधा के साथ समाज एवं विभाग में अपना स्थान नंबर वन बना सकते हैं। इसका उदाहरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागल है, जिन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में अपने को अव्वल रखा है। कार्यक्रम में एसडीएम देवबंद राकेश कुमार, ब्लाक प्रमुख मास्टर विजेंद्र चौधरी, व्यापारी नेता कपिल डाबर, राजवीर नेता, पशु चिकित्सक राजेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अथर जमील एवं संचालन डॉ. एसके सेंगर ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत अजीत सिंह, रामपाल प्रधान, राजवीर सिंह प्रधान, डॉ रामकुमार मलिक, पपीन चौधरी, सत्येंद्र वैदिक, रिजवान अली, डॉ विकास पाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ विपिन कुमार, डालचंद, कमल सिंह राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed