{"_id":"63bc56179b78996b196ec28b","slug":"na-saharanpur-news-c-14-1-73857","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संपत्ति विवाद में घर में घुसकर हमला, दो महिलाओं सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संपत्ति विवाद में घर में घुसकर हमला, दो महिलाओं सहित तीन घायल
Mon, 09 Jan 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। डांकोवाली गांव में संपित्त विवाद को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़िता ने गांव के ही छह लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खेड़ामुगल क्षेत्र के डांकोवाली गांव निवासी कुलबीर की पत्नी गुड्डी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से संपत्ति को लेकर परिवार की मुकदमेबाजी चल रही है और उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि सोमवार को इसी रंजिश में उक्त व्यक्ति अपने पांच-छह साथियों के साथ घर में घुस गया तथा गाली गलौज करने लगाए, जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं शोर की आवाज सुनकर बीच बचाव को आई परिवार की शशिबाला और वृद्ध जोध सिंह को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।